सीतामढ़ी- बेटी की शादी के लिए रखे गहने चोरी:घर की दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोर, नकदी-कपड़ों से भरी पेटी भी ले गए

सीतामढ़ी- बेटी की शादी के लिए रखे गहने चोरी:घर की दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोर, नकदी-कपड़ों से भरी पेटी भी ले गए

सीतामढ़ी के बथनाहा थाना क्षेत्र के मैबी गांव में चोरों ने एक किसान के घर से करीब 3.5 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली। गहने किसान ने अगले साल मार्च में होने वाली बेटी की शादी के लिए बनवाकर रखे थे। घटना के बाद से परिवार परेशान है। पीड़ित शिवजी सिंह खेती करने के साथ गांव में आटा चक्की चलाते हैं। परिवार बेटी की शादी के लिए धीरे-धीरे पैसे जोड़कर गहने बनवा रहा था। चोरी से शादी की तैयारियों को झटका लगा है। घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोर जानकारी के अनुसार, बुधवार रात चोरों ने घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाई और अंदर घुस गए। इसके बाद गोदरेज में रखे गहने और नकदी निकाल ली। चोर जेवरात और कपड़ों से भरी एक पेटी भी ले गए। घर के लोगों को रात में चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह नींद खुलने पर परिजनों ने घर का सामान बिखरा देखा। जांच करने पर गहने और नकदी गायब मिले। खोजबीन के दौरान घर से गायब पेटी गांव के बाहर सरेह में फेंकी हुई मिली। उसमें रखे कीमती सामान गायब थे। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने पर बथनाहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस चोरों की पहचान और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए जांच कर रही है। सीतामढ़ी के बथनाहा थाना क्षेत्र के मैबी गांव में चोरों ने एक किसान के घर से करीब 3.5 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली। गहने किसान ने अगले साल मार्च में होने वाली बेटी की शादी के लिए बनवाकर रखे थे। घटना के बाद से परिवार परेशान है। पीड़ित शिवजी सिंह खेती करने के साथ गांव में आटा चक्की चलाते हैं। परिवार बेटी की शादी के लिए धीरे-धीरे पैसे जोड़कर गहने बनवा रहा था। चोरी से शादी की तैयारियों को झटका लगा है। घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोर जानकारी के अनुसार, बुधवार रात चोरों ने घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाई और अंदर घुस गए। इसके बाद गोदरेज में रखे गहने और नकदी निकाल ली। चोर जेवरात और कपड़ों से भरी एक पेटी भी ले गए। घर के लोगों को रात में चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह नींद खुलने पर परिजनों ने घर का सामान बिखरा देखा। जांच करने पर गहने और नकदी गायब मिले। खोजबीन के दौरान घर से गायब पेटी गांव के बाहर सरेह में फेंकी हुई मिली। उसमें रखे कीमती सामान गायब थे। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने पर बथनाहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस चोरों की पहचान और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *