वाराणसी में सामने आया लव जिहाद का मामला:मुस्लिम युवक नाबालिग को लेकर पहुंचे शादी करने कोर्ट, पुलिस ने पकड़ा

वाराणसी में सामने आया लव जिहाद का मामला:मुस्लिम युवक नाबालिग को लेकर पहुंचे शादी करने कोर्ट, पुलिस ने पकड़ा

वाराणसी कचहरी से पुलिस ने काशीराम आवास में रहने वाले युएव्क और नाबालिग को पकड़ा है। ये दोनों मैरिज रजिस्ट्रार के यहां शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए आए थे। लेकिन वकील से कहासुनी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कचहरी चौकी पर लेकर आ गई। फिलहाल दोनों के परिजनों को पुलिस ने मौके पर बुलाया है। जहां लड़की पक्ष ने पुलिस कमिश्नर के नाम तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। वहीं लड़के ने आरोप लगाया है कि वकील साहब और लड़की के परिजनों ने शादी करवाने को कहा था। फिर वकील साहब दस-दस हजार रुपए मांगने लगे। न देने पर उन्होंने पुलिस बुला ली और मारपीट भी किया। फिलहाल कैंट पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। लड़की पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दोपहर बाद पहुंचा था आरोपी युवक कचहरी
पुलिस को जानकारी देते हुए – पीड़ित लड़की के पिता ने बताया – काशीराम आवास में रहने वाला शारिफ अली पुत्र लाल मोहम्मद मेरी 17 वर्षीय पुत्री को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसका शारीरिक व मानसिक शोषण कर एक हिन्दू लड़की को जबरजस्ती उसके इच्छा के विरुद्ध धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करना चाहता है। इस कृत्य में उसके पिता और उसकी माता का भी सहयोग है। हम लोगों ने कई बार उसे और उसके परिवार के लोगों को समझाया लेकिन उसके ऊपर कोई असर नहीं पड़ा और आज वह मेरी बेटी को लेकर कोर्ट में शादी की नियत से पहुंचा था। लड़की भागकर आयी थी
पीड़िता के पिता ने बताया की लड़की भागकर आयी थी। और उसे युवक शारिफ अली बहला फुसलाकर यहां लाया था। ऐसे में उसके विरुद्ध कार्रवाई के लिए कैंट पुलिस को तहरीर दी है। लड़की के वकील ने मांगा पैसा
वहीं कचहरी चौकी में मौजूद आरोपी ने आरोप लगाते हुए कहा – आज हमको लड़की के माता-पिता के वकील बुलाये थे। और यहां हम आये तो बोले तुमसे निकाह करवाएंगे और ये लोग अपनी बेटी को बेदखल करेंगे। हमने कहा ठीक है। लेकिन वकील साहब ने हमसे 10 हजार रुपए और लड़की पक्ष से 10 हाजरा रुपए मांगे। हमने कहा हमारे पास पैसा कहां है। इसके बाद उन्होंने हमारी पिटाई की और हमें पुलिस के हवाले कर दिया और अब मुकदमा दर्ज करवा रहे हैं। तहरीर के आधार पर हो रही कार्रवाई
इस संबंध में थाना प्रभारी कैंट राज किशोर पांडये ने बताया – इस संबंध में पीड़िता के पिता ने तहरीर दी है। जिसपर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। युवक को हिरासत में लिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *