Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष

लखनपुर। जंगली सुअरों से फसल को बचाने एक व्यक्ति ने खेत के आस-पास करंट प्रवाहित तार लगा रखा था। इसकी चपेट में आकर एक युवक की मौत (Death due to current) हो गई। युवक का शव लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पीएम के बाद पड़ा हुआ था। परिजनों को शव घर तक ले जाने घंटों शव वाहन का इंतजार करना पड़ा। इस घटना से अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था को उजागर कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष अस्पताल पहुंची और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने बीएमओ को निर्देशित किया।

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ग्राम रेमहला से लगे झिलमिली जंगल में एक ग्रामीण ने जंगली सुअरों से फसल बचाने के लिए करंट प्रवाहित तार लगा रखा था। 14 अक्टूबर को इसकी चपेट में ग्राम रेमहला निवासी जुगेश्वर पिता शंकर पावले उम्र 25 वर्ष आ गया और उसकी मौके पर ही मौत (Young man died) हो गई थी। हादसे के बाद उसका शव लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

यहां पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया गया। शव को घर तक कले जाने के लिए परिजन शव वाहन का इंतजार करते रहे, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी वे इंतजार ही करते रहे। अंत में काफी मशक्कत के बाद उन्हें शव वाहन मिल सका। इसे लेकर मृतक के परिजन ने अस्पताल की व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की।

इधर जीवनदीप समिति के वाहन चालक महमूद खान ने आरोप लगाया कि शासन द्वारा नियमित रूप से नियुक्त वाहन चालक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर रहे हैं और ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित रहते हैं। इसके कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने और परिजनों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जीवनदीप समिति (Jivandeep samiti) के कर्मचारियों को उठानी पड़ती है।

Surguja big incident: अस्पताल पहुंचीं नगर पंचायत अध्यक्ष

शव वाहन नहीं उपलब्ध होने की जानकारी जब लखनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू को मिली तो वे अस्पताल पहुंच गईं। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण कर नियमित चालक की अनुपस्थिति व वाहन चालकों की कमी पर नाराजगी (Nagar Panchayat president angry) जताई। उन्होंने बीएमओ डॉ. ओम प्रकाश प्रसाद को निर्देशित करते हुए कहा कि अनुपस्थित और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हाजिरी रजिस्टर में कर्मचारियों के हस्ताक्षर नहीं होने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि आगे से ऐसा न हो, इसका ध्यान रखें।

चालक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

नगर पंचायत अध्यक्ष ने अनुपस्थित वाहन चालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जीवनदीप समिति के माध्यम से अन्य चालक की व्यवस्था करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने रात के समय स्वास्थ्य व्यवस्था और अस्पताल (Lakhanpur hospital) में चौकीदार की अनुपलब्धता को लेकर भी सवाल उठाए। इस पर बीएमओ ने बताया कि अस्पताल में कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार के कार्य करने पड़ते हैं और यहां चौकीदार की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने इस समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *