बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच मोतिहारी पुलिस ने शराब के संगठित अपराध के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात शराब माफिया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर के पास से एक पिस्टल, चार गोली, तीन महंगी विदेशी शराब की बोतलें, 1 लाख 23 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। एसपी स्वर्ण प्रभात को गुप्त सूचना मिली थी कि छतौनी थाना क्षेत्र के छोटा बरियारपुर स्थित कोल्ड स्टोर के पीछे एक अपार्टमेंट में रहकर एक व्यक्ति शराब की तस्करी कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने प्रशिक्षु डीएसपी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी का निर्देश दिया। शराब माफिया के दो मोबाइल फोन जब्त टीम ने बताए गए ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान कोटवा थाना के सोवईया गांव निवासी ललन सिंह के पुत्र पंकज कुमार सिंह को छोटा बरियारपुर में किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया। मौके से पुलिस ने शराब, पिस्टल, कारतूस और सवा लाख रुपये नकद बरामद किया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पंकज कुमार सिंह पर पहले से ही कोटवा और चकिया थाना में शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की नजर में था और भाड़े के मकान में रहकर शराब के नेटवर्क को चला रहा था। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गिरफ्तार शराब माफिया के दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। मोबाइल की जांच में कई लोगों के नंबर मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा – एसपी पुलिस यह पता लगा रही है कि वह किन-किन लोगों को शराब की सप्लाई करता था और उसका नेटवर्क कहां-कहां फैला हुआ है। बरामद पिस्टल और कारतूस से यह भी आशंका है कि वह शराब के साथ-साथ अन्य आपराधिक गतिविधियों में भी शामिल हो सकता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसपी ने कहा कि शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच मोतिहारी पुलिस ने शराब के संगठित अपराध के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात शराब माफिया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर के पास से एक पिस्टल, चार गोली, तीन महंगी विदेशी शराब की बोतलें, 1 लाख 23 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। एसपी स्वर्ण प्रभात को गुप्त सूचना मिली थी कि छतौनी थाना क्षेत्र के छोटा बरियारपुर स्थित कोल्ड स्टोर के पीछे एक अपार्टमेंट में रहकर एक व्यक्ति शराब की तस्करी कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने प्रशिक्षु डीएसपी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी का निर्देश दिया। शराब माफिया के दो मोबाइल फोन जब्त टीम ने बताए गए ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान कोटवा थाना के सोवईया गांव निवासी ललन सिंह के पुत्र पंकज कुमार सिंह को छोटा बरियारपुर में किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया। मौके से पुलिस ने शराब, पिस्टल, कारतूस और सवा लाख रुपये नकद बरामद किया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पंकज कुमार सिंह पर पहले से ही कोटवा और चकिया थाना में शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की नजर में था और भाड़े के मकान में रहकर शराब के नेटवर्क को चला रहा था। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गिरफ्तार शराब माफिया के दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। मोबाइल की जांच में कई लोगों के नंबर मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा – एसपी पुलिस यह पता लगा रही है कि वह किन-किन लोगों को शराब की सप्लाई करता था और उसका नेटवर्क कहां-कहां फैला हुआ है। बरामद पिस्टल और कारतूस से यह भी आशंका है कि वह शराब के साथ-साथ अन्य आपराधिक गतिविधियों में भी शामिल हो सकता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसपी ने कहा कि शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

