राजगढ़ में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर:दोनों के पैर टूटे, ऑक्सीजन लगाकर जिला अस्पताल रेफर; कार चालक फरार

राजगढ़ में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर:दोनों के पैर टूटे, ऑक्सीजन लगाकर जिला अस्पताल रेफर; कार चालक फरार

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में बुधवार रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में सिध्दू भिलाला (40) और नैन सिंह भील (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के पैरों में फ्रैक्चर हुआ है। हालत बिगड़ने पर सिध्दू को ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ जिला अस्पताल रेफर किया गया। माता मंदिर के सामने हुआ हादसा घटना जैतपुरा कला के पास माता मंदिर के सामने रात करीब 9 बजे हुई। सिध्दू अपने दोस्त नैन सिंह को उसके गांव कांगनी खेड़ा छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों के पैरों में फ्रैक्चर, चालक फरार हादसे में सिध्दू के पैर में दो जगह फ्रैक्चर हुआ है। उसके सिर और हाथ में भी चोटें आई हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। परिजन पैरों के ऑपरेशन के लिए उन्हें झालावाड़ ले जाने की बात कह रहे हैं। टक्कर मारने के बाद कार (MP 10 CA 4530) का चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *