पश्चिम चंपारण जिले के सिकटा-बेतिया मुख्य मार्ग पर पुरैनिया मोड़ के पास बस और टाटा नैनो कार के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला की जान चली गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को सिकटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया। पुलिस ने मृत महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया। मृत महिला की पहचान बेतिया के संत घाट निवासी नसीमा खातून(35) के रूप में हुई है। वह अपने पति जहांगीर मियां के साथ टाटा नैनो कार से जा रही थीं। जहांगीर मियां ही कार चला रहे थे। ननद के सास को देने जा रहे थे मिट्टी कार बेतिया से सिकटा में बहन के ननद के सास को मिटी देने जा रही थी। इसी दौरान मैनाटांड़ से बेतिया की ओर आ रही बस से पुरैनिया मोड़ के पास टक्कर हो गई। टक्कर के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और घायलों की मदद की। घायलों के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। पश्चिम चंपारण जिले के सिकटा-बेतिया मुख्य मार्ग पर पुरैनिया मोड़ के पास बस और टाटा नैनो कार के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला की जान चली गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को सिकटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया। पुलिस ने मृत महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया। मृत महिला की पहचान बेतिया के संत घाट निवासी नसीमा खातून(35) के रूप में हुई है। वह अपने पति जहांगीर मियां के साथ टाटा नैनो कार से जा रही थीं। जहांगीर मियां ही कार चला रहे थे। ननद के सास को देने जा रहे थे मिट्टी कार बेतिया से सिकटा में बहन के ननद के सास को मिटी देने जा रही थी। इसी दौरान मैनाटांड़ से बेतिया की ओर आ रही बस से पुरैनिया मोड़ के पास टक्कर हो गई। टक्कर के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और घायलों की मदद की। घायलों के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

