जहानाबाद में जमुना नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव:पूजा का सामान विसर्जित करने गई महिला ने देखा, पहचान में जुटी पुलिस

जहानाबाद में जमुना नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव:पूजा का सामान विसर्जित करने गई महिला ने देखा, पहचान में जुटी पुलिस

जहानाबाद शहर के पूर्वी गांधी मैदान के पास जमुना नदी में गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। शव मिलने की सूचना पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पूजा सामग्री विसर्जित करने गई महिला ने देखा शव जानकारी के अनुसार, एक महिला मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद पूजा सामग्री विसर्जित करने जमुना नदी पहुंची थी। इसी दौरान उसकी नजर नदी में तैर रहे एक शव पर पड़ी। महिला ने तुरंत आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलने पर नगर थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि एक लापता व्यक्ति के संबंध में आवेदन मिला है, लेकिन मिले शव की उससे पहचान नहीं हुई है। पुलिस मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। जहानाबाद शहर के पूर्वी गांधी मैदान के पास जमुना नदी में गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। शव मिलने की सूचना पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पूजा सामग्री विसर्जित करने गई महिला ने देखा शव जानकारी के अनुसार, एक महिला मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद पूजा सामग्री विसर्जित करने जमुना नदी पहुंची थी। इसी दौरान उसकी नजर नदी में तैर रहे एक शव पर पड़ी। महिला ने तुरंत आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलने पर नगर थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि एक लापता व्यक्ति के संबंध में आवेदन मिला है, लेकिन मिले शव की उससे पहचान नहीं हुई है। पुलिस मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *