बक्सर में वाहन जांच अभियान तेज, 452 वाहनों पर कार्रवाई:28.47 लाख का जुर्माना लगा, 28 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान

बक्सर में वाहन जांच अभियान तेज, 452 वाहनों पर कार्रवाई:28.47 लाख का जुर्माना लगा, 28 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान

बक्सर में आने वाले त्योहारों के दौरान सड़क सुरक्षा और यातायात ठीक रखने के लिए वाहन जांच अभियान तेज हो गया है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर 1 अक्टूबर से शुरू हुए इस अभियान में अब तक 452 वाहनों के चालान काटे गए हैं। इनसे कुल 28 लाख 47 हजार 300 रुपए का जुर्माना तय किया गया है। परिवहन विभाग का यह अभियान 28 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसका मकसद नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करना और लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। त्योहारों में सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रमुख मार्गों पर खास निगरानी रखी जा रही है। छत पर यात्री बैठाने वालों पर कार्रवाई अभियान में हेलमेट, सीट बेल्ट, क्षमता से ज्यादा सामान ढोने और छत पर यात्री बैठाने वालों पर कार्रवाई हो रही है। ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, प्रदूषण सर्टिफिकेट, बीमा और परमिट जैसे जरूरी कागजात भी जांचे जा रहे हैं। तेज रफ्तार और नाबालिगों के वाहन चलाने पर भी सख्ती बरती जा रही है। बक्सर में आने वाले त्योहारों के दौरान सड़क सुरक्षा और यातायात ठीक रखने के लिए वाहन जांच अभियान तेज हो गया है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर 1 अक्टूबर से शुरू हुए इस अभियान में अब तक 452 वाहनों के चालान काटे गए हैं। इनसे कुल 28 लाख 47 हजार 300 रुपए का जुर्माना तय किया गया है। परिवहन विभाग का यह अभियान 28 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसका मकसद नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करना और लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। त्योहारों में सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रमुख मार्गों पर खास निगरानी रखी जा रही है। छत पर यात्री बैठाने वालों पर कार्रवाई अभियान में हेलमेट, सीट बेल्ट, क्षमता से ज्यादा सामान ढोने और छत पर यात्री बैठाने वालों पर कार्रवाई हो रही है। ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, प्रदूषण सर्टिफिकेट, बीमा और परमिट जैसे जरूरी कागजात भी जांचे जा रहे हैं। तेज रफ्तार और नाबालिगों के वाहन चलाने पर भी सख्ती बरती जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *