गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक के विधायक गुरदीप सिंह रंधावा ने गांव तलवंडी रामा में मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य लोगों को घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इससे ग्रामीणों को सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। रंधावा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की प्राथमिकताओं में लोगों को बेहतर इलाज, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना शामिल है। उन्होंने बताया कि पंजाब में अब 1,244 आम आदमी क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। इन केंद्रों में अब तक 6.5 करोड़ ओपीडी दर्ज की जा चुकी हैं। यहां लोगों को मुफ्त दवाइयां और मेडिकल टेस्ट की सुविधा मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मिल रहा लाभ विधायक ने कहा कि मोहल्ला क्लीनिकों से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिल रहा है। इन केंद्रों के जरिए प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं लोगों के करीब पहुंची हैं। सरकार का प्रयास है कि आर्थिक स्थिति के कारण किसी को इलाज से वंचित न रहना पड़े और लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

