जालंधर कैंट में AAP का हलका इंचार्ज बदला:राजविंदर थियाड़ा की जगह दीपक बाली को लगाया; परगट सिंह के खिलाफ लड़ सकते चुनाव

जालंधर कैंट में AAP का हलका इंचार्ज बदला:राजविंदर थियाड़ा की जगह दीपक बाली को लगाया; परगट सिंह के खिलाफ लड़ सकते चुनाव

आम आदमी पार्टी ने जालंधर कैंट के हलका इंचार्ज को बदल दिया है। राजविंदर कौर थियाड़ा की जगह यहां से दीपक बाली को हलका इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है। कई दिनों से जालंधर कैंट का हलका इंचार्ज बदलने को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। वह पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह के खिलाफ ताल ठोक सकते हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने अचानक जालंधर नार्थ से हलका इंचार्ज बदला था। तब दिनेश ढल्ल की जगह जालंधर के मेयर विनीत धीर को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बता दें कि दीपक बाली लंबे समय से जालंधर में पार्टी के कामों में सक्रिए थे। आम आदमी पार्टी को जालंधर में खड़ा करने वाले कोर मेंबर्स में दीपक बाली प्रमुख थे। इसी के साथ पूरे दोआबा में पंजाब सरकार की हमारे राम और शिव महिमा को चल रहे कार्यक्रमों को देख रहे थे। इन कार्यक्रमों की सफलता के बाद ही पार्टी ने दीपक बाली को हलका कैंट में उतारा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *