देवरिया जिले के बैकुंठपुर गांव में 14 वर्षीय छात्रा अंकिता गौड़ की नाले में डूबने से मौत हो गई। बुधवार रात आठ बजे शौच के लिए निकली अंकिता का शव 12 घंटे बाद गुरुवार सुबह 10 बजे गांव के दो रांची नाले में मिला। अंकिता, फौजदार गौड़ की बेटी और कक्षा आठ की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक, नाले की तरफ जाते समय उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिरकर डूब गई। देखें, 3 तस्वीरें… देर रात तक अंकिता के घर नहीं लौटने पर परिवार ने तलाश शुरू की, पर रात भर उसका कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह ग्रामीणों को नाले किनारे अंकिता की चप्पल मिली। इसके बाद नाले में तलाश शुरू हुई। काफी प्रयासों के बाद सुबह 10 बजे उसका शव निकाला गया। बरियारपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना से परिवार और गांव में शोक है। पुलिस जांच कर रही है।

