नंदवारा दोहरे हत्याकांड में CBI जांच की मांग:अखिल भारतीय लोधी सभा ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा, दो मासूम भाइयों की मौत का मामला

नंदवारा दोहरे हत्याकांड में CBI जांच की मांग:अखिल भारतीय लोधी सभा ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा, दो मासूम भाइयों की मौत का मामला

बांदा जनपद के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव में दो मासूम भाइयों की मौत के मामले में अब अखिल भारतीय लोधी सभा ने सीबीआई जांच की मांग उठाई है। संगठन ने गुरुवार को सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजकर मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की है। सभा ने कहा कि दोषियों को सजा मिलनी चाहिए और किसी निर्दोष को मामले में नहीं फंसाया जाना चाहिए। ज्ञापन में संगठन ने नंदवारा की घटना को गंभीर और दुखद बताते हुए कहा कि इसने पूरे क्षेत्र और समाज को झकझोर दिया है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और वास्तविक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय जांच जरूरी है। FIR की निष्पक्ष जांच कराने की मांग अखिल भारतीय लोधी सभा ने ज्ञापन में नंदवारा प्रकरण में एफआईआर की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने की मांग की है। संगठन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई से कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है। सभा ने कहा कि जांच से जुड़े सभी महत्वपूर्ण साक्ष्यों और तथ्यों को सुरक्षित रखा जाए, ताकि विवेचना निष्पक्ष तरीके से हो सके। इसके साथ ही दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। ज्ञापन में संगठन ने प्रकरण में की गई कार्रवाई की जानकारी नियमानुसार पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराने की भी मांग की है। सभा ने मुख्यमंत्री से मामले को गंभीरता से लेते हुए सक्षम प्राधिकारी के माध्यम से सीबीआई जांच कराने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है। नंदवारा में दो मासूम भाइयों की मौत का मामला पहले से ही पुलिस जांच के दायरे में है। ऐसे में अखिल भारतीय लोधी सभा की ओर से सीबीआई जांच की मांग उठाए जाने से मामले में निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *