जयपुर में कोचिंग ऑनर ने किया रिसेप्शनिस्ट से रेप:पीड़िता का आरोप- नींद की गोलियां खिलाकर करवाया देहव्यापार; अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल किया

जयपुर में कोचिंग ऑनर ने किया रिसेप्शनिस्ट से रेप:पीड़िता का आरोप- नींद की गोलियां खिलाकर करवाया देहव्यापार; अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल किया

जयपुर में एक कोचिंग ऑनर के रिसेप्शनिस्ट से रेप का मामला सामने आया है। विरोध करने पर शादी का झांसा देकर देहशोषण किया। नींद की गोलियां खिलाकर नशे की हालत में देहव्यापार में धकेल कर कई लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनवाए। पीड़िता ने मामला दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगाई है। 27 साल की युवती ने 22 अगस्त को थाने में दर्ज FIR में आरोप लगाया कि फरवरी 2021 में उसने जयपुर में एक कोचिंग सेंटर पर जॉब के लिए आवेदन किया था। कोचिंग सेंटर ऑनर ने उसे रिसेप्शनिस्ट की जॉब पर रखा। करीब दो महीने बाद खुद को कुंवारा बताकर शादी करने का ऑफर दिया। मना करने पर विश्वास बातों में उलझाकर विश्वास में लिया। शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। दिसंबर 2021 में लिव-इन-रिलेशन में रखकर देहशोषण करने लगा। नशे में रख करवाई वैश्यावृत्ति पीड़िता का आरोप है कि नींद की गोलियां खिलाकर उसे नशे में रखने लगा। शादी करने की बात कही तो खुद को पहले से शादीशुदा होना बताकर धमकाया। अश्लील फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर धमकाने लगा। साल 2024 में आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर किराए पर कमरा देने का काम शुरु किया। घंटे और दिन के हिसाब से काम कमरा उपलब्ध करवाने लगे। उसे नशा करवाकर कई लोगों के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनवाए। झूठे केस में फंसाने की धमकी धमकी देकर जबरन वैश्यावृत्ति करने के साथ ही आरोपी के भाई और दोस्त ने अकेला पाकर जबरन रेप किया। बीमार रहने पर अक्टूबर 2025 में बहाना बनाकर दूरी बनाने को कोशिश की। जान से मारने की कहकर आरोपी ने खाली कागज पर साइन करवाकर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। ब्लैकमेल कर देहशोषण के टॉर्चर से परेशान होकर पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *