धौलपुर में मेला ग्राउंड में पकड़े 5 बदमाश:जुआ खेलते दबोचा, 31 हजार से ज्यादा की नकदी जब्त

धौलपुर में मेला ग्राउंड में पकड़े 5 बदमाश:जुआ खेलते दबोचा, 31 हजार से ज्यादा की नकदी जब्त

धौलपुर में कोतवाली थाना पुलिस ने मेला ग्राउंड में छापा मारकर 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 31,500 रुपए की जुआ राशि भी जब्त की। आरोपी मेले में लगी सरकारी लाइट की रोशनी में जुआ खेल रहे थे। डीएसटी प्रभारी मुकेश कुमार से मिली सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मेला ग्राउंड में यह छापा मारा। एएसआई सियाराम ने जुआ खेलते हुए ओमवीर पुत्र लक्ष्मण, अजरूद्दीन पुत्र फखरुद्दीन, कोमल पुत्र रामभरोसी, खेमचंद पुत्र लक्ष्मीनारायण और बंटी उर्फ जगन्नाथ पुत्र रमेश को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने जुआ खेलने में इस्तेमाल हुई 31,500 रुपए की राशि जब्त की। कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *