सिटी रिपोर्टर | बोकारो बीएसएल ने प्रतिष्ठित सेल डायरेक्टर पर्सनल कप ‘रणनीति’ बिजनेस सिमुलेशन प्रतियोगिता में लगातार चौथे वर्ष चैंपियन बनकर अपनी प्रबंधकीय दक्षता और रणनीतिक सोच का परिचय दिया। मैनेजमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एमटीआई), रांची में 12 और 13 अक्टूबर को आयोजित प्रतियोगिता के फिनाले में बीएसएल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम में हॉट स्ट्रिप मिल के वरीय प्रबंधक राहुल रंजन पांडा, उप महाप्रबंधक राहुल सिंह और सेंट्रल मैकेनिकल मेंटेनेंस विभाग के वरीय प्रबंधक ओवैस अहमद शामिल थे। टीम ने व्यावसायिक परिस्थितियों का विश्लेषण करने, संसाधनों का कुशल उपयोग करने और सटीक निर्णय लेने की क्षमता से प्रतिद्वंद्वी टीमों को पीछे छोड़ दिया। अगस्त में शुरू हुई इस प्रतियोगिता में सेल की विभिन्न इकाइयों की 170 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें से 22 टीमों को सेमीफाइनल के लिए चुना गया, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 11 टीमों ने फाइनल में जगह बनाई। अंतिम चरण में बीएसएल की टीम ने अपनी रणनीतिक सूझबूझ और सामूहिक कार्यकुशलता के दम पर लगातार चौथी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। यह उपलब्धि बीएसएल के अधिकारियों की प्रबंधकीय क्षमता, नेतृत्व कौशल और बदलती व्यावसायिक परिस्थितियों में प्रभावी निर्णय लेने की योग्यता को दर्शाती है। साथ ही, यह संयंत्र में उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति, सतत सीखने और संगठनात्मक दक्षता को बढ़ावा देने के प्रयासों को भी मजबूती प्रदान करती है। इससे बीएसएल में हर्ष का माहौल है। सिटी रिपोर्टर | बोकारो बीएसएल ने प्रतिष्ठित सेल डायरेक्टर पर्सनल कप ‘रणनीति’ बिजनेस सिमुलेशन प्रतियोगिता में लगातार चौथे वर्ष चैंपियन बनकर अपनी प्रबंधकीय दक्षता और रणनीतिक सोच का परिचय दिया। मैनेजमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एमटीआई), रांची में 12 और 13 अक्टूबर को आयोजित प्रतियोगिता के फिनाले में बीएसएल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम में हॉट स्ट्रिप मिल के वरीय प्रबंधक राहुल रंजन पांडा, उप महाप्रबंधक राहुल सिंह और सेंट्रल मैकेनिकल मेंटेनेंस विभाग के वरीय प्रबंधक ओवैस अहमद शामिल थे। टीम ने व्यावसायिक परिस्थितियों का विश्लेषण करने, संसाधनों का कुशल उपयोग करने और सटीक निर्णय लेने की क्षमता से प्रतिद्वंद्वी टीमों को पीछे छोड़ दिया। अगस्त में शुरू हुई इस प्रतियोगिता में सेल की विभिन्न इकाइयों की 170 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें से 22 टीमों को सेमीफाइनल के लिए चुना गया, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 11 टीमों ने फाइनल में जगह बनाई। अंतिम चरण में बीएसएल की टीम ने अपनी रणनीतिक सूझबूझ और सामूहिक कार्यकुशलता के दम पर लगातार चौथी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। यह उपलब्धि बीएसएल के अधिकारियों की प्रबंधकीय क्षमता, नेतृत्व कौशल और बदलती व्यावसायिक परिस्थितियों में प्रभावी निर्णय लेने की योग्यता को दर्शाती है। साथ ही, यह संयंत्र में उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति, सतत सीखने और संगठनात्मक दक्षता को बढ़ावा देने के प्रयासों को भी मजबूती प्रदान करती है। इससे बीएसएल में हर्ष का माहौल है।

