कोटा-चौमहला मेमू ट्रेन चार दिन शामगढ़ तक चलेगी:आरओबी निर्माण के चलते संचालन प्रभावित ; दो साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी

कोटा-चौमहला मेमू ट्रेन चार दिन शामगढ़ तक चलेगी:आरओबी निर्माण के चलते संचालन प्रभावित ; दो साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी

कोटा मंडल के कोटा-नागदा रेलखंड पर सुवासरा-नाथूखेड़ी स्टेशनों के बीच समपार फाटक संख्या 40 पर निर्माणाधीन रोड ओवरब्रिज (आरओबी) के स्टील गर्डर लगाने का काम किया जाएगा। इस कारण कोटा-चौमहला-कोटा मेमू ट्रेन का संचालन 17 से 20 अक्टूबर तक शामगढ़ स्टेशन तक सीमित रहेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 61616 कोटा-चौमहला मेमू 17 से 20 अक्टूबर तक शामगढ़ स्टेशन तक ही चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 61615 चौमहला-कोटा मेमू चौमहला के बजाय शामगढ़ स्टेशन से रवाना होगी। इस कारण दोनों दिशाओं में शामगढ़-चौमहला के बीच ट्रेन आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस के बीच गाड़ी संख्या 09083/09084 अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी कोटा मंडल के कोटा और सवाई माधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ये होगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 1- गाड़ी संख्या 09083 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर- ये अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 18 और 25 अक्टूबर (रविवार) को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 4:30 बजे रवाना होगी। ट्रेन उसी दिन शाम 7:50 बजे कोटा और रात 10:25 बजे सवाई माधोपुर पहुंचेगी। इसके बाद सोमवार शाम 7:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 2- गाड़ी संख्या 09084 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस- ये अनारक्षित स्पेशल 19 और 26 अक्टूबर (सोमवार) को गोरखपुर से रात 10:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मंगलवार रात 8 बजे सवाई माधोपुर और रात 10:35 बजे कोटा पहुंचेगी। बुधवार सुबह 11:15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर होगा ठहराव ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, भरूच, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, ईदगाह, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *