लुधियाना में ऑटो में सफर करने के दौरान एक 70 वर्षीय व्यक्ति का पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग थाना में चक्कर लगाकर थक गया है लेकिन अभी तक ठग फरार है। पर्स में कोर्ट केस के कागजात और एटीएम कार्ड भी चोर लेकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ऑटो ड्राइवर ने उसे सीट बदलने के लिए कहा था। बाद में जब वह ऑटो से उतरा तो उसका पर्स गायब मिला। पर्स में 7 हजार रुपए नकद, ATM कार्ड और जरूरी दस्तावेज थे। इसके अलावा शिकायतकर्ता के बैंक खाते से ATM के जरिए 30 हजार रुपए भी निकाल लिए गए। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है। सब्जी मंडी के पास ऑटो में बैठा था शिकायतकर्ता जानकारी देते हुए पीड़ित रामपाल ने कहा कि वह सराफा बाजार में काम करते है। काम से लौटती समय 5 अक्टूबर को वह पुरानी सब्जी मंडी में कृष्णा स्वीट शॉप के पास हरे रंग के CNG ऑटो में बैठा था। ऑटो में ड्राइवर के साथ एक अन्य सीट पर बैठने के बाद कुछ देर में ऑटो चांद सिनेमा के पास पहुंचा। चालक ने सीट बदलने को कहा रामपाल के मुताबिक, चांद सिनेमा के पास ऑटो ड्राइवर ने उसे पीछे बैठने के लिए कहा। इसके बाद वह पीछे वाली सीट पर बैठ गया। वहां एक महिला और युवक बैठा था। जब ऑटो सलेम टाबरी के पास पहुंचा तो चालक ने कहा कि वह अब आगे नहीं जाएगा। ड्राइवर ने उससे पैसे भी नहीं लिए। पर्स गायब मिला, खाते से निकले 30 हजार रुपए रामपाल ने बताया कि ऑटो से उतरने के बाद जब उसने अपना सामान चेक किया तो पर्स गायब था। पर्स में 7 हजार रुपए नकद, ATM कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। वह ड्राइवर के पीछे भी भागा लेकिन उसने आटो भगा लिया। रामपाल के अनुसार आयु ज्यादा होने के कारण उसने अपने एटीएम का पासवर्ड लिखकर पर्स में रखा था। ठगों ने उसके पर्स से पासवर्ड पढ़ा और क्रीमपुरा बाजार सेंट्रल बैंक खाते से ATM के जरिए 30 हजार रुपए भी निकाल लिए गए। पुलिस ने दर्ज किया केस थाना सलेम टाबरी पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 303(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

