दरभंगा- गोपालपुर रेलवे गुमटी पर 4 दिन बंद रहेगा रास्ता:रात 10 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा सड़क, 14 से 17 अक्टूबर तक चलेगा अनुरक्षण कार्य

दरभंगा- गोपालपुर रेलवे गुमटी पर 4 दिन बंद रहेगा रास्ता:रात 10 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा सड़क, 14 से 17 अक्टूबर तक चलेगा अनुरक्षण कार्य

दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र के गोपालपुर रेलवे गुमटी पर रेलवे ट्रैक के अनुरक्षण कार्य को लेकर 14 से 17 अक्टूबर यानी लगातार 4 दिन तक रात में सड़क यातायात बंद रहेगा। इस दौरान हर रात 10 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे में वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करना होगा। रेलवे ट्रैक का अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा पूर्व मध्य रेल के रेल पथ विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, गोपालपुर-मुहम्मदपुर रेलवे गुमटी कमतौल-मुहम्मदपुर रेलखंड के किलोमीटर संख्या 49/17-18 पर स्थित है। यहां समपार संख्या-10 SPL पर रेलवे ट्रैक का अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। कार्य को सुरक्षित और समय पर पूरा करने के उद्देश्य से रात के समय सड़क यातायात बंद रखने का निर्णय लिया गया है। हल्के और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग रास्ते अनुरक्षण कार्य के दौरान लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। हल्के वाहनों के लिए कमतौल-अहल्यास्थान-हरिहरपुर-लंगड़ा मोड़ (माधोपट्टी) मार्ग का उपयोग किया जा सकेगा। वहीं, भारी वाहनों के लिए अतरवेल-भड़वाड़ा-ब्रह्मपुर-कमतौल पथ निर्धारित किया गया है। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे रात में यात्रा करने से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी रखें और निर्धारित रास्तों का ही उपयोग करें, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। पुलिस और रेलवे अधिकारियों को दी गई सूचना रेल पथ विभाग ने इस संबंध में कमतौल थानाध्यक्ष और सीतामढ़ी रेल सुरक्षा बल को पत्र भेजकर आवश्यक सहयोग का अनुरोध किया है। इसके अलावा संबंधित रेलवे अधिकारियों तथा कमतौल और मुहम्मदपुर के स्टेशन अधीक्षकों को भी अनुरक्षण कार्य और यातायात प्रतिबंध की सूचना दी गई है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर नवीन कुमार ने अनुरक्षण कार्य की पुष्टि की है। रेलवे ट्रैक का काम पूरा होने के बाद संबंधित मार्ग पर यातायात सामान्य किए जाने की उम्मीद है। दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र के गोपालपुर रेलवे गुमटी पर रेलवे ट्रैक के अनुरक्षण कार्य को लेकर 14 से 17 अक्टूबर यानी लगातार 4 दिन तक रात में सड़क यातायात बंद रहेगा। इस दौरान हर रात 10 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे में वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करना होगा। रेलवे ट्रैक का अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा पूर्व मध्य रेल के रेल पथ विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, गोपालपुर-मुहम्मदपुर रेलवे गुमटी कमतौल-मुहम्मदपुर रेलखंड के किलोमीटर संख्या 49/17-18 पर स्थित है। यहां समपार संख्या-10 SPL पर रेलवे ट्रैक का अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। कार्य को सुरक्षित और समय पर पूरा करने के उद्देश्य से रात के समय सड़क यातायात बंद रखने का निर्णय लिया गया है। हल्के और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग रास्ते अनुरक्षण कार्य के दौरान लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। हल्के वाहनों के लिए कमतौल-अहल्यास्थान-हरिहरपुर-लंगड़ा मोड़ (माधोपट्टी) मार्ग का उपयोग किया जा सकेगा। वहीं, भारी वाहनों के लिए अतरवेल-भड़वाड़ा-ब्रह्मपुर-कमतौल पथ निर्धारित किया गया है। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे रात में यात्रा करने से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी रखें और निर्धारित रास्तों का ही उपयोग करें, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। पुलिस और रेलवे अधिकारियों को दी गई सूचना रेल पथ विभाग ने इस संबंध में कमतौल थानाध्यक्ष और सीतामढ़ी रेल सुरक्षा बल को पत्र भेजकर आवश्यक सहयोग का अनुरोध किया है। इसके अलावा संबंधित रेलवे अधिकारियों तथा कमतौल और मुहम्मदपुर के स्टेशन अधीक्षकों को भी अनुरक्षण कार्य और यातायात प्रतिबंध की सूचना दी गई है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर नवीन कुमार ने अनुरक्षण कार्य की पुष्टि की है। रेलवे ट्रैक का काम पूरा होने के बाद संबंधित मार्ग पर यातायात सामान्य किए जाने की उम्मीद है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *