चोरी-छिनतई करने वाले गिरोह के 2 सदस्य सहित 3 गिरफ्तार:किराए के कमरे पर रहते थे, मकान मालिक किराए की जगह लेता था हिस्सेदारी

चोरी-छिनतई करने वाले गिरोह के 2 सदस्य सहित 3 गिरफ्तार:किराए के कमरे पर रहते थे, मकान मालिक किराए की जगह लेता था हिस्सेदारी

मुजफ्फरपुर में किराए का कमरा लेकर चोरी और छिनतई करने वाले गिरोह का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा किया है। गिरोह के 2 सदस्य कटिहार के कोढ़ा और पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, इन दोनों को सिकंदरपुर का रहने वाला मकान मालिक प्रेयस कुमार कमरा उपलब्ध कराता था। इसके बदले वह उनसे किराया नहीं लेता था, बल्कि चोरी-छिनतई के सामान और गांजा तस्करी से होने वाली कमाई में हिस्सा लेता था। पुलिस ने गिरोह के दोनों सदस्यों के साथ मकान मालिक को भी गिरफ्तार किया है। इनके पास से गांजा, चोरी की बाइक, 3 मोबाइल और इमलीचट्टी बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति से छीनी गई सोने की चेन बरामद की गई है। वाहन जांच में धराए थे दो बदमाश सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि 14 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में एमआईटी कॉलेज के पास वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार 2 युवकों को रोककर तलाशी ली गई। उनके पास से गांजा, मोबाइल और चोरी की बाइक मिली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोढ़ा थाना क्षेत्र के महेंद्र यादव और पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज थाना क्षेत्र के आनंद राय के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने मुजफ्फरपुर के अलग-अलग इलाकों में चोरी और छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने की बात बताई। पुलिस के अनुसार, दोनों गांजा तस्करी में भी शामिल थे।
इमलीचट्टी से छीनी चेन बरामद, दूसरे जिलों में भी जांच पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को इमलीचट्टी बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति से सोने की चेन छिनतई की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर लॉज में छापेमारी कर चेन बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि महेंद्र यादव के खिलाफ पहले भी छिनतई के मामले दर्ज हैं। इनमें ब्रह्मपुरा थाना कांड संख्या 256/26 और बरूराज थाना कांड संख्या 108/26 शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी और छिनतई का सामान कोढ़ा ले जाकर बेचते थे। हालांकि, सामान बेचकर मिलने वाली रकम का इस्तेमाल गांजा खरीदने में किया जाता था या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस मुजफ्फरपुर में हुई अन्य वारदातों के साथ दूसरे जिलों में गिरोह की संभावित गतिविधियों की भी जांच कर रही है। इस मामले में ब्रह्मपुरा थाने में कांड संख्या 314/26 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी-छिनतई के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। मुजफ्फरपुर में किराए का कमरा लेकर चोरी और छिनतई करने वाले गिरोह का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा किया है। गिरोह के 2 सदस्य कटिहार के कोढ़ा और पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, इन दोनों को सिकंदरपुर का रहने वाला मकान मालिक प्रेयस कुमार कमरा उपलब्ध कराता था। इसके बदले वह उनसे किराया नहीं लेता था, बल्कि चोरी-छिनतई के सामान और गांजा तस्करी से होने वाली कमाई में हिस्सा लेता था। पुलिस ने गिरोह के दोनों सदस्यों के साथ मकान मालिक को भी गिरफ्तार किया है। इनके पास से गांजा, चोरी की बाइक, 3 मोबाइल और इमलीचट्टी बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति से छीनी गई सोने की चेन बरामद की गई है। वाहन जांच में धराए थे दो बदमाश सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि 14 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में एमआईटी कॉलेज के पास वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार 2 युवकों को रोककर तलाशी ली गई। उनके पास से गांजा, मोबाइल और चोरी की बाइक मिली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोढ़ा थाना क्षेत्र के महेंद्र यादव और पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज थाना क्षेत्र के आनंद राय के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने मुजफ्फरपुर के अलग-अलग इलाकों में चोरी और छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने की बात बताई। पुलिस के अनुसार, दोनों गांजा तस्करी में भी शामिल थे।
इमलीचट्टी से छीनी चेन बरामद, दूसरे जिलों में भी जांच पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को इमलीचट्टी बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति से सोने की चेन छिनतई की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर लॉज में छापेमारी कर चेन बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि महेंद्र यादव के खिलाफ पहले भी छिनतई के मामले दर्ज हैं। इनमें ब्रह्मपुरा थाना कांड संख्या 256/26 और बरूराज थाना कांड संख्या 108/26 शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी और छिनतई का सामान कोढ़ा ले जाकर बेचते थे। हालांकि, सामान बेचकर मिलने वाली रकम का इस्तेमाल गांजा खरीदने में किया जाता था या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस मुजफ्फरपुर में हुई अन्य वारदातों के साथ दूसरे जिलों में गिरोह की संभावित गतिविधियों की भी जांच कर रही है। इस मामले में ब्रह्मपुरा थाने में कांड संख्या 314/26 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी-छिनतई के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *