झांसी में महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा:बहन का आरोप- जीजा दूसरी शादी करना चाहते, इसलिए बहन को प्रताड़ित करते थे

झांसी में महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा:बहन का आरोप- जीजा दूसरी शादी करना चाहते, इसलिए बहन को प्रताड़ित करते थे

झांसी में महिला की मौत होने की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने हंगामा कर दिया। भारती कुशवाहा (35) की शादी लगभग 15 साल पहले हुई थी। मृतका की बहन राधा का आरोप है कि जीजा दूसरी शादी करना चाहते हैं, इसलिए बहन को परेशान करते थे। इस मौत में जीजा का ही हाथ है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दो छोटे-छोटे बच्चे हैं भारती कुशवाहा कोतवाली थाना क्षेत्र में बड़ागांव गेट बाहर किराए से रहती थी। पास में ही उसका मायका है। मृतका की मां राजकुंवर ने बताया- हमने लगभग 15 साल पहले बेटी भारती की शादी पवन कुशवाहा से हुई थी। पवन एक अस्पताल में काम करता है। दोनों की 13 साल की बेटी अराध्या और 10 साल का बेटा अलख है। शादी के बाद से ही बेटी को परेशान किया जाता था। मंगलवार शाम लगभग 7:30 बजे बेटी को कॉल आया। बोली- पवन उसे मंदिर ले जा रहे हैं। इतनी बात होने के बाद फोन काट दिया। रात लगभग 10 बजे कॉल आया कि भारती की तबीयत खराब है। थोड़ी देर बाद फोन आया कि भारती की मौत हो गई। तब हम लोग प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे। शव को ले जाने की तैयारी की जा रही थी। तब हम लोगों ने पुलिस को बुला लिया। जमीन का पैसा पति ने रख लिया मां ने आरोप लगाया कि बेटी भारती और उसकी बहनों के नाम पर जमीन थी। जो जनवरी महीने में बिक गई। भारती के हिस्से में लगभग 13 लाख रुपए आए थे, जो उसके पति ने ले लिए थे। उन पैसों का कोई पता नहीं है। दोनों बच्चों को भी छात्रावास में डाल दिया। आरोप है कि दो साल से भारती को बच्चों से नहीं मिलवाया। पति पवन ने पुलिस को बताया कि वो भारती को लेकर मंदिर गया था। वहां चक्कर आने के बाद भारती गिर गई। तब वो भारती को प्राइवेट अस्पताल ले गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीमारी की वजह से भारती की मौत हुई है। पोस्टमार्टम करवाया गया है कोतवाल अंजन कुमार सिंह ने बताया कि भारती के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *