गुराई में मां कूष्मांडा की आरती:नवरात्रि के चौथे दिन उमड़े श्रद्धालु, पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण

गुराई में मां कूष्मांडा की आरती:नवरात्रि के चौथे दिन उमड़े श्रद्धालु, पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण

झांसी के गुरसरांय क्षेत्र के गुराई बाजार स्थित नवदुर्गा महोत्सव समिति के तत्वावधान में शारदीय नवरात्रि पर धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। महोत्सव के चौथे दिन मां कूष्मांडा की आरती की गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य परीछत के रूप में सचिन खरे और सरोज खरे ने विधि-विधान से मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना कर आरती संपन्न की। मंत्रोच्चार और जयकारों से पंडाल भक्तिमय हो गया। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। लोगों ने मां से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। आयोजन को सफल बनाने में नवदुर्गा महोत्सव समिति के सदस्यों ने सहयोग किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *