श्योपुर में देहात थाना पुलिस ने आमल्दा निवासी मुकेश मीणा (35) को 1 किलो 266 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 15 हजार रुपए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुखबिर की सूचना पर पकड़ाया आरोपी पुलिस के मुताबिक, 13 अक्टूबर को मुखबिर से गांजे के संबंध में सूचना मिली थी। इसके बाद देहात थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आमल्दा निवासी मुकेश मीणा, पिता हंसराज मीणा, को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। एनडीपीएस एक्ट में केस पुलिस ने आरोपी के खिलाफ देहात थाने में अपराध क्रमांक 289/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस टीम ने की कार्रवाई टीम में उप निरीक्षक राहुल रघुवंशी, रामअवतार डोगर, सहायक उप निरीक्षक ब्रजेश शर्मा, प्रधान आरक्षक नितेन्द्र सिंह, जितेन्द्र दुबे, माधव सेंगर, अभिषेक रघुवंशी और आरक्षक नवीन शर्मा शामिल थे।

