MSP पर बाजारा खरीद और खाद उपलब्ध कराने की मांग:किसान संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, फसल बीमा क्लेम का मामला भी उठाया

MSP पर बाजारा खरीद और खाद उपलब्ध कराने की मांग:किसान संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, फसल बीमा क्लेम का मामला भी उठाया

करौली में भारतीय किसान संघ ने बुधवार को जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें बाजरा की समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू करने, पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और फसल बीमा क्लेम का लाभ दिलाने की मांग की गई। यह बैठक जिला अध्यक्ष मोहर सिंह मीणा की अध्यक्षता में हुई। ज्ञापन में दूध की खरीद दर बढ़ाने, भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजा और बेमौसम बारिश से खरीफ फसलों के नुकसान का बीमा क्लेम दिलाने की भी मांग की गई। इसके बाद संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि विभाग के उपनिदेशक धर्म सिंह मीणा से मुलाकात की। उन्होंने बीज, तारबंदी और कुट्टी मशीन जैसी सरकारी योजनाओं पर चर्चा की। उपनिदेशक ने बताया कि रबी सीजन के लिए खाद जिले में समय पर मिल रही है और कालाबाजारी रोकने के लिए डीलर पाबंद हैं। प्रतिनिधिमंडल में संभाग उपाध्यक्ष गिरिराज मीणा, राजाराम मीणा, रामवीर सिंह और बत्ती लाल पाल जैसे पदाधिकारी शामिल थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *