मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी में टेंट कर्मचारी की मौत:उमरिया के मानपुर में कार्डियक अरेस्ट से गई जान; पहले से चल रहा था इलाज

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी में टेंट कर्मचारी की मौत:उमरिया के मानपुर में कार्डियक अरेस्ट से गई जान; पहले से चल रहा था इलाज

उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा क्षेत्र के गुरुवाही गांव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान 45 वर्षीय टेंट कर्मचारी अनिल पटेल की मौत हो गई। बुधवार को कार्यक्रम स्थल पर काम करते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका। काम के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत अनिल पटेल जबलपुर के रहने वाले थे और गुरुवाही गांव में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए टेंट लगाने का काम कर रहे थे। बुधवार को काम के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल मानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पहले से चल रहा था इलाज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वीके चंदेल ने बताया कि अनिल पटेल की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है। उन्होंने बताया कि अनिल पटेल का पहले से इलाज चल रहा था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। यह खबर भी पढ़ें… लाड़ली बहनों के खाते में 1500-1500 रुपए ट्रांसफर:उमरिया में सीएम ने जारी की 41वीं किस्त; 136 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन भी किया उमरिया में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 41वीं किश्त जारी की। इस दौरान सिंगल क्लिक से 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपए ट्रांसफर किए। मुख्यमंत्री ने 144.15 करोड़ रुपए की लागत के 136 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। सीएम ने जिले में सांदीपनी स्कूल खोलने, पाली और मानपुर में सिविल अस्पताल खोलने की घोषणा की। साथ ही, अमरपुर को तहसील बनाने की घोषणा भी की। चिल्हारी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और परीक्षण के बाद नगरपरिषद बनाने की बात भी कही। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक मीना सिंह, विधायक शिवनारायण सिंह और सांसद हिमाद्री सिंह मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *