धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस पर मध्य रेलवे चलाएगा 24 विशेष ट्रेनें, नागपुर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत

धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस पर मध्य रेलवे चलाएगा 24 विशेष ट्रेनें, नागपुर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत

Dhammachakra Pravartan Din Special Trains 2026: धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे ने 24 विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों में आरक्षित और अनारक्षित, दोनों तरह की सेवाएं शामिल हैं। रेलवे की इस व्यवस्था से नागपुर में धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के कार्यक्रमों में शामिल होने जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

मध्य रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, नागपुर से अकोला, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, पुणे, सोलापुर, भुसावल और नासिक रोड सहित विभिन्न मार्गों पर विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। कुछ ट्रेनें दो सेवाओं के रूप में निर्धारित हैं, जबकि अन्य मार्गों पर भी यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के लिए इन मार्गों पर चलेंगी विशेष ट्रेनें

1. नागपुर-अकोला-नागपुर आरक्षित विशेष ट्रेन

ट्रेन नंबर प्रस्थान आगमन तारीख
01131 नागपुर, रात 8:40 बजे अकोला, रात 11:30 बजे 20 और 22 अक्टूबर
01132 अकोला, रात 12:20 बजे नागपुर, सुबह 4:50 बजे 22 अक्टूबर

2. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-नागपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन

ट्रेन नंबर प्रस्थान आगमन तारीख
01019 CSMT, दोपहर 2:30 बजे नागपुर, अगले दिन सुबह 6:20 बजे 19 और 22 अक्टूबर
01020 नागपुर, रात 10:30 बजे CSMT, अगले दिन शाम 5:20 बजे 20 और 22 अक्टूबर

इसके अलावा, मध्य रेलवे ने इसी मार्ग पर एक और विशेष ट्रेन सेवा की घोषणा की है।

ट्रेन नंबर प्रस्थान आगमन तारीख
01219 CSMT, दोपहर 2:30 बजे नागपुर, अगले दिन सुबह 6:20 बजे 18 अक्टूबर
01220 नागपुर, रात 10:30 बजे CSMT, अगले दिन शाम 5:20 बजे 19 अक्टूबर

3. पुणे-नागपुर-पुणे अनारक्षित विशेष ट्रेन

ट्रेन नंबर प्रस्थान आगमन तारीख
01215 पुणे, दोपहर 2:50 बजे नागपुर, अगले दिन सुबह 7:30 बजे 19 और 22 अक्टूबर
01216 नागपुर, रात 11 बजे पुणे, अगले दिन शाम 4:20 बजे 20 और 22 अक्टूबर

4. सोलापुर-नागपुर-सोलापुर अनारक्षित विशेष ट्रेन

ट्रेन नंबर प्रस्थान आगमन तारीख
01029 सोलापुर, सुबह 9:50 बजे नागपुर, अगले दिन सुबह 5:20 बजे 19 अक्टूबर
01030 नागपुर, रात 11:30 बजे सोलापुर, अगले दिन रात 11:45 बजे 20 अक्टूबर

5. नागपुर-भुसावल-नागपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन

ट्रेन नंबर प्रस्थान आगमन तारीख
01214 नागपुर, रात 9:30 बजे भुसावल, अगले दिन सुबह 4 बजे 20 और 22 अक्टूबर
01213 भुसावल, सुबह 5 बजे नागपुर, दोपहर 12:20 बजे 22 अक्टूबर

6. नासिक रोड-नागपुर मेमू अनारक्षित विशेष ट्रेन

ट्रेन नंबर प्रस्थान आगमन तारीख
01217 नासिक रोड, शाम 6 बजे नागपुर, अगले दिन सुबह 5 बजे 18 और 20 अक्टूबर
01218 नागपुर, रात 10 बजे नासिक रोड, अगले दिन सुबह 10:20 बजे 19 और 22 अक्टूबर

किन स्टेशनों पर होगा ठहराव?

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ये विशेष ट्रेनें दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, चालीसगांव, पाचोरा, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर, बडनेरा, धामणगांव, पुलगांव, वर्धा और अजनी जैसे स्टेशनों पर रुकेगी। हालांकि कुछ ट्रेनों के ठहराव अलग-अलग निर्धारित हैं। जबकि टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *