Dhammachakra Pravartan Din Special Trains 2026: धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे ने 24 विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों में आरक्षित और अनारक्षित, दोनों तरह की सेवाएं शामिल हैं। रेलवे की इस व्यवस्था से नागपुर में धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के कार्यक्रमों में शामिल होने जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
मध्य रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, नागपुर से अकोला, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, पुणे, सोलापुर, भुसावल और नासिक रोड सहित विभिन्न मार्गों पर विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। कुछ ट्रेनें दो सेवाओं के रूप में निर्धारित हैं, जबकि अन्य मार्गों पर भी यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के लिए इन मार्गों पर चलेंगी विशेष ट्रेनें
1. नागपुर-अकोला-नागपुर आरक्षित विशेष ट्रेन
ट्रेन नंबर
प्रस्थान
आगमन
तारीख
01131
नागपुर, रात 8:40 बजे
अकोला, रात 11:30 बजे
20 और 22 अक्टूबर
01132
अकोला, रात 12:20 बजे
नागपुर, सुबह 4:50 बजे
22 अक्टूबर
2. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-नागपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन
ट्रेन नंबर
प्रस्थान
आगमन
तारीख
01019
CSMT, दोपहर 2:30 बजे
नागपुर, अगले दिन सुबह 6:20 बजे
19 और 22 अक्टूबर
01020
नागपुर, रात 10:30 बजे
CSMT, अगले दिन शाम 5:20 बजे
20 और 22 अक्टूबर
इसके अलावा, मध्य रेलवे ने इसी मार्ग पर एक और विशेष ट्रेन सेवा की घोषणा की है।
ट्रेन नंबर
प्रस्थान
आगमन
तारीख
01219
CSMT, दोपहर 2:30 बजे
नागपुर, अगले दिन सुबह 6:20 बजे
18 अक्टूबर
01220
नागपुर, रात 10:30 बजे
CSMT, अगले दिन शाम 5:20 बजे
19 अक्टूबर
3. पुणे-नागपुर-पुणे अनारक्षित विशेष ट्रेन
ट्रेन नंबर
प्रस्थान
आगमन
तारीख
01215
पुणे, दोपहर 2:50 बजे
नागपुर, अगले दिन सुबह 7:30 बजे
19 और 22 अक्टूबर
01216
नागपुर, रात 11 बजे
पुणे, अगले दिन शाम 4:20 बजे
20 और 22 अक्टूबर
4. सोलापुर-नागपुर-सोलापुर अनारक्षित विशेष ट्रेन
ट्रेन नंबर
प्रस्थान
आगमन
तारीख
01029
सोलापुर, सुबह 9:50 बजे
नागपुर, अगले दिन सुबह 5:20 बजे
19 अक्टूबर
01030
नागपुर, रात 11:30 बजे
सोलापुर, अगले दिन रात 11:45 बजे
20 अक्टूबर
5. नागपुर-भुसावल-नागपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन
ट्रेन नंबर
प्रस्थान
आगमन
तारीख
01214
नागपुर, रात 9:30 बजे
भुसावल, अगले दिन सुबह 4 बजे
20 और 22 अक्टूबर
01213
भुसावल, सुबह 5 बजे
नागपुर, दोपहर 12:20 बजे
22 अक्टूबर
6. नासिक रोड-नागपुर मेमू अनारक्षित विशेष ट्रेन
ट्रेन नंबर
प्रस्थान
आगमन
तारीख
01217
नासिक रोड, शाम 6 बजे
नागपुर, अगले दिन सुबह 5 बजे
18 और 20 अक्टूबर
01218
नागपुर, रात 10 बजे
नासिक रोड, अगले दिन सुबह 10:20 बजे
19 और 22 अक्टूबर
किन स्टेशनों पर होगा ठहराव?
रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ये विशेष ट्रेनें दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, चालीसगांव, पाचोरा, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर, बडनेरा, धामणगांव, पुलगांव, वर्धा और अजनी जैसे स्टेशनों पर रुकेगी। हालांकि कुछ ट्रेनों के ठहराव अलग-अलग निर्धारित हैं। जबकि टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है।
मध्य रेल्वेद्वारे धम्मचक्र प्रवर्तन दिनानिमित्त २४ विशेष गाड्या चालवण्याचा निर्णय घेतला असून यामध्ये आरक्षित व अनारक्षित गाड्यांचा समावेश आहे.
प्रवाशांना विनंती आहे की त्यांनी या विशेष गाडीच्या सेवेचा लाभ घ्यावा आणि गैरसोय टाळण्यासाठी वैध तिकिटासह प्रवास करावा.