जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच ‘क्या लोकतंत्र की मां में ममता नहीं है?’ अनुराग कश्यप की पोस्ट पर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच ‘क्या लोकतंत्र की मां में ममता नहीं है?’ अनुराग कश्यप की पोस्ट पर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

Anurag Kashyap Social Media Post: दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के बीच फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की एक पोस्ट चर्चा में है। राष्ट्रीय ध्वज के साथ प्रदर्शन और ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग से जुड़े मामले में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस तेज हो गई। इसी बीच अनुराग कश्यप की पोस्ट पर यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं।

अनुराग कश्यप की पोस्ट में लिखा था, “क्या लोकतंत्र की मां में बिल्कुल भी ममता नहीं है, इसे अच्छा तो हम अनाथ थे।” उनकी इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तंज भरे कमेंट्स किए। कुछ लोगों ने इसे फिल्मी डायलॉग की तरह लिया, तो कुछ ने राजनीतिक टिप्पणियों के जरिए अपनी राय रखी।

अनुराग कश्यप की पोस्ट पर यूजर्स ने क्या कहा?

इससे पहले भी अनुराग कश्यप ने एक पोस्ट किया था और अब एक बार फिर अनुराग ने इंस्टा पोस्ट किया है, जिसपर एक यूजर ने कमेंट किया, “तो इस पर फिल्म बना दो अगला।” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “ये कौन-सी फिल्म का डायलॉग है सर?” एक अन्य यूजर ने इमोजी के साथ प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “आपने मिस किया सर।”

कुछ यूजर्स ने पोस्ट पर राजनीतिक तंज भी कसे। एक यूजर ने विपक्ष का जिक्र करते हुए लिखा,”ममता हैं ना विपक्ष में।” वहीं, एक अन्य टिप्पणी में लोकतंत्र और चुनावी जनादेश को लेकर कहा गया कि लोकतंत्र में किसी एक पक्ष की पसंद ही अंतिम नहीं होती और लोगों के फैसले को स्वीकार करना चाहिए। एक यूजर ने मोदी सरकार के समर्थन में टिप्पणी करते हुए लिखा कि अगर लोग नरेंद्र मोदी को चुनते हैं, तो उसे भी लोकतांत्रिक फैसले के तौर पर स्वीकार करना चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “कुछ भी कर लो, आएगा तो मोदी ही।”

जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर चर्चा

जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग उठाई गई थी। इस मामले में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आईं। अनुराग कश्यप की पोस्ट भी इसी माहौल के बीच चर्चा में आई, जहां यूजर्स ने लोकतंत्र, विपक्ष और केंद्र सरकार को लेकर अपनी-अपनी राय रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *