Stock Market: फार्मा और फाइनेंशियल शेयरों में गिरावट से टूटा मार्केट, सेंसेक्स 250 अंक गिरकर हुआ बंद, जानिए कहां-कहां आई मंदी

Stock Market: फार्मा और फाइनेंशियल शेयरों में गिरावट से टूटा मार्केट, सेंसेक्स 250 अंक गिरकर हुआ बंद, जानिए कहां-कहां आई मंदी

भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.34 फीसदी या 251 अंक की गिरावट के साथ 72,781 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.44 फीसदी या 99 अंक की गिरावट के साथ 22,622 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से आज 11 शेयर हरे निशान पर और 19 शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं।

सेंसेक्स के अधिकतर शेयरों में गिरावट

सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, इंडिगो, सनफार्मा, लार्सन एंड टुब्रो और अडानी पोर्ट्स में दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक तेजी इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और टीसीएस के शेयरों में दर्ज हुई।

BSE
PC: BSE

कहां-कहां आई गिरावट

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, सबसे अधिक गिरावट निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस एक्स-बैंक में 1.64 फीसदी दर्ज हुई है। इसके अलावा, निफ्टी500 हेल्थकेयर में 1.08 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.25 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 1.30 फीसदी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस 25/50 में 1.21 फीसदी गिरावट दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी एफएमसीजी में 1.21 फीसदी और निफ्टी आईटी में 1.14 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दर्ज हुई तेजी

कंपनी का नाम शेयर प्राइस (₹) प्रतिशत बदलाव (%)
नेस्ले इंडिया 1,383.20 +3.69
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 987.90 +2.91
इन्फोसिस 1,088.00 +2.44
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) 2,304.90 +2.11
कोल इंडिया 417.00 +2.08
टेक महिंद्रा 1,575.20 +2.05
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) 225.50 +1.28
हिंदुस्तान यूनिलीवर 1,895.50 +1.07
अडानी एंटरप्राइजेज 2,722.60 +1.02
एनटीपीसी 313.70 +0.87
रिलायंस इंडस्ट्रीज 1,174.60 +0.68
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) 382.35 +0.62
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज 219.00 +0.55
अल्ट्राटेक सीमेंट 10,795.00 +0.42
आईटीसी 261.50 +0.19
सोर्स-एनएसई

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दर्ज हुई गिरावट

कंपनी का नाम शेयर प्राइस (₹) प्रतिशत बदलाव (%)
श्रीराम फाइनेंस 950.00 -3.85
एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस 544.05 -2.85
बजाज फाइनेंस 957.00 -2.62
महिंद्रा एंड महिंद्रा 2,793.70 -2.47
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 1,650.00 -2.20
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 882.50 -2.19
बजाज फिनसर्व 1,721.70 -1.94
डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज 1,216.00 -1.94
इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) 4,718.50 -1.71
आईसीआईसीआई बैंक 1,338.60 -1.59
इटरनल 316.00 -1.39
सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज 1,746.40 -1.37
ग्रेसिम इंडस्ट्रीज 2,873.00 -1.34
एशियन पेंट्स 2,344.70 -1.32
सिप्ला 1,314.60 -1.13
PC: NSE

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *