CM का पुतला जलाने पर 11 कांग्रेसियों पर FIR:बिजली-पानी की समस्या को लेकर हुआ था प्रदर्शन, पुतले को लेकर हुई थी छीना-झपटी

CM का पुतला जलाने पर 11 कांग्रेसियों पर FIR:बिजली-पानी की समस्या को लेकर हुआ था प्रदर्शन, पुतले को लेकर हुई थी छीना-झपटी

आलीराजपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुतला जलाने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने बुधवार, 14 अक्टूबर को पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल और नगर पालिका उपाध्यक्ष साबिर बाबा समेत 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज की। कांग्रेस ने मंगलवार, 13 अक्टूबर को बिजली-पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया था। यह प्रदर्शन महेश पटेल के नेतृत्व में सिनेमा टॉकीज चौराहे पर हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती, कम वोल्टेज और पानी की समस्या पर विरोध जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। पटेल ने भाजपा सरकार के 24 घंटे बिजली देने के वादे पर सवाल उठाए। उन्होंने चेतावनी दी कि बिजली सप्लाई ठीक न होने पर कांग्रेस चक्काजाम करेगी। पुलिस ने इन 11 लोगों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223(B) के तहत मामला दर्ज किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *