हापुड़ में बुधवार को खाद्य पदार्थों के निर्माताओं और कारोबारियों ने खाद्य सुरक्षा कानून में बदलाव की मांग की है। व्यापारियों इक्कठा होकर डीएम दफ्तर पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी दिक्कतों को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के नाम एक संबोधित ज्ञापन SDM को सौंपा। उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र पंसारी ने सैंपलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और जांच रिपोर्ट 14 दिन के अंदर देने की मांग की। नमूना लेते समय निर्माता को तुरंत फॉर्म की कॉपी भेजी जाए और बिल दिखाने पर ही निर्माता को कार्रवाई में शामिल किया जाए। जिला महामंत्री अमन गुप्ता ने खराब और असुरक्षित खाद्य पदार्थों में फर्क करने को कहा है। छोटे मामलों के लिए जुर्माने की व्यवस्था लागू करने और कानून की जानकारी रखने वाले पूर्णकालिक अधिकारी की नियुक्ति का भी अनुरोध किया गया है। निजी लैब की रिपोर्ट पर कार्रवाई की समीक्षा और पूर्व सर्वे सैंपलों की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की भी मांग है। प्राधिकरण से इन मांगों पर विचार कर पारदर्शिता बढ़ाने व परेशानी कम करने की अपील की गई है। इस दौरान SDM को एक ज्ञापन सौंपा गया।

