सहरसा के सलखुआ थाना इलाके में एक महिला की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान 60 वर्षीय रामप्रभा देवी उर्फ खोखिया देवी के रूप में हुई है। वह सहरसा नगर निगम के वार्ड 44 कोरलाही निवासी स्वर्गीय राम विलास शर्मा की पत्नी थीं। बुधवार की सुबह पुलिस डेड बॉडी का पोस्टमॉर्टम कराई। रामप्रभा देवी मंगलवार को सौरखी फल और ढोका चुनने के लिए नहर में गई थीं। सलखुआ थाना इलाके के सितुआहा प्रमुख टोला हनुमान मंदिर वार्ड नंबर 2 के पास नहर में पानी गहरा होने के कारण उनका पांव फिसल गया और वह डूब गई। स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मंगलवार को शव अज्ञात हालत में मिला था, जिसकी पहचान रात में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के दो बेटे पंजाब में मजदूरी करते हैं। सलखुआ थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। सहरसा के सलखुआ थाना इलाके में एक महिला की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान 60 वर्षीय रामप्रभा देवी उर्फ खोखिया देवी के रूप में हुई है। वह सहरसा नगर निगम के वार्ड 44 कोरलाही निवासी स्वर्गीय राम विलास शर्मा की पत्नी थीं। बुधवार की सुबह पुलिस डेड बॉडी का पोस्टमॉर्टम कराई। रामप्रभा देवी मंगलवार को सौरखी फल और ढोका चुनने के लिए नहर में गई थीं। सलखुआ थाना इलाके के सितुआहा प्रमुख टोला हनुमान मंदिर वार्ड नंबर 2 के पास नहर में पानी गहरा होने के कारण उनका पांव फिसल गया और वह डूब गई। स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मंगलवार को शव अज्ञात हालत में मिला था, जिसकी पहचान रात में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के दो बेटे पंजाब में मजदूरी करते हैं। सलखुआ थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

