राशन ब्लैक मार्केटिंग का खुलासा, अनाज से लदा ट्रक जब्त:मोतिहारी में नंबर प्लेट में हेरफेर और अनाज की मात्रा पर शक

राशन ब्लैक मार्केटिंग का खुलासा, अनाज से लदा ट्रक जब्त:मोतिहारी में नंबर प्लेट में हेरफेर और अनाज की मात्रा पर शक

मोतिहारी में राशन कालाबाजारी की सूचना मिलने के बाद छतौनी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने भारी मात्रा में कालाबाजारी के लिए ले जा रहे अनाज से लदा एक ट्रक पकड़कर थाने लाया है, जहां जांच की जा रही है। बताया जाता है कि छतौनी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक से सरकारी खदान्न का अनाज ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ट्रक को रोककर जब्त कर लिया। जांच के दौरान पुलिस को ट्रक में बड़ा फर्जीवाड़ा मिला। किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा ट्रक का आगे का नंबर अलग था और पीछे का नंबर अलग था, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया। इसके बाद पुलिस ट्रक को जब्त कर छतौनी थाने ले आई, जहां उसके कागजातों की जांच की जा रही है। ट्रक में लदा अनाज सरकारी है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए एमओ को बुलाया गया है। एमओ द्वारा अनाज की जांच की जा रही है कि आखिर यह किस ठेकेदार का माल है और कहां ले जाया जा रहा था। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है ताकि इस रैकेट से जुड़े लोगों तक पहुंचा जा सके। पुलिस का कहना है कि गरीबों के निवाले पर गिद्ध नजर डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अनाज को बाजार में बेचने वाले लोगों पर पुलिस की नजर इस पूरे रैकेट की गहराई से जांच की जा रही है कि यह अनाज किस गोदाम से निकला, किस डीलर से जुड़ा है और इसे कहां खपाने की योजना थी। छतौनी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक के नंबर प्लेट में हेरफेर और अनाज की मात्रा को देखकर यह स्पष्ट है कि यह कालाबाजारी का मामला है। एमओ की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और प्राथमिकी दर्ज कर इस गिरोह से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जिले में राशन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। गरीबों के हक के अनाज को बाजार में बेचने वाले लोगों पर पुलिस की नजर है और लगातार छापेमारी की जा रही है। मोतिहारी में राशन कालाबाजारी की सूचना मिलने के बाद छतौनी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने भारी मात्रा में कालाबाजारी के लिए ले जा रहे अनाज से लदा एक ट्रक पकड़कर थाने लाया है, जहां जांच की जा रही है। बताया जाता है कि छतौनी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक से सरकारी खदान्न का अनाज ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ट्रक को रोककर जब्त कर लिया। जांच के दौरान पुलिस को ट्रक में बड़ा फर्जीवाड़ा मिला। किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा ट्रक का आगे का नंबर अलग था और पीछे का नंबर अलग था, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया। इसके बाद पुलिस ट्रक को जब्त कर छतौनी थाने ले आई, जहां उसके कागजातों की जांच की जा रही है। ट्रक में लदा अनाज सरकारी है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए एमओ को बुलाया गया है। एमओ द्वारा अनाज की जांच की जा रही है कि आखिर यह किस ठेकेदार का माल है और कहां ले जाया जा रहा था। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है ताकि इस रैकेट से जुड़े लोगों तक पहुंचा जा सके। पुलिस का कहना है कि गरीबों के निवाले पर गिद्ध नजर डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अनाज को बाजार में बेचने वाले लोगों पर पुलिस की नजर इस पूरे रैकेट की गहराई से जांच की जा रही है कि यह अनाज किस गोदाम से निकला, किस डीलर से जुड़ा है और इसे कहां खपाने की योजना थी। छतौनी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक के नंबर प्लेट में हेरफेर और अनाज की मात्रा को देखकर यह स्पष्ट है कि यह कालाबाजारी का मामला है। एमओ की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और प्राथमिकी दर्ज कर इस गिरोह से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जिले में राशन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। गरीबों के हक के अनाज को बाजार में बेचने वाले लोगों पर पुलिस की नजर है और लगातार छापेमारी की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *