दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, खिड़की से कूदकर जान बचाई:लोगों ने बच्चों को पहली मंजिल से नीचे फेंका, VIDEO

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, खिड़की से कूदकर जान बचाई:लोगों ने बच्चों को पहली मंजिल से नीचे फेंका, VIDEO

दिल्ली के मौजपुर इलाके में मंगलवार रात करीब 10:34 बजे उधम रेस्टोरेंट के किचन में आग लग गई। आग लगते ही कुछ लोग पहली मंजिल से कूदने लगे। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। सूचना मिलने पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। हालांकि, रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने पहले ही आग बुझा दी थी। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *