17 घंटे जाफरपुर थाने में रहे तीन CJP कार्यकर्ता:दिल्ली पुलिस आधी रात को संसद मार्ग थाने लाई; जंतर-मंतर से हिरासत में लिया था

17 घंटे जाफरपुर थाने में रहे तीन CJP कार्यकर्ता:दिल्ली पुलिस आधी रात को संसद मार्ग थाने लाई; जंतर-मंतर से हिरासत में लिया था

कॉकरोच जनता पार्टी के सभी सदस्यों को करीब 17 घंटों बाद जाफ़रपुर कलां पुलिस स्टेशन से बाहर लाया गया। हालांकि दिल्ली पुलिस CJP के सभी सदस्यों को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन ले आई है। आधी रात हुई इस कार्रवाई के दौरान भी थाने के बाहर जमा समर्थक इंकलाब ज़िंदाबाद के नारे लगा रहे थे। सौरव दास, अजिंक्य और आशुतोष रांका को मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। दोनों CJP समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पर पहुंचे और नारेबाजी कर रहे थे। इनके खिलाफ बिना इजाजत जंतर-मंतर में घुसने का मामला दर्ज किया गया है। जंतर-मंतर पर अब प्रदर्शन नहीं हो सकते। केंद्र सरकार ने सोमवार को इसे निर्धारित प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटा दिया था। CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर और SIR के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था, लेकिन पहुंच नहीं पाए थे। 10 अक्टूबर को 50 हजार के मुचलके पर छूटे थे CJP टॉप लीडर्स सीजेपी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर और SIR के विरोध में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था। उस दिन सुबह सौरव दास व आशुतोष रांका को CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही पुलिस ने हिरासत में लिया था। तीनों को 11 अक्टूबर को दिल्ली कैंट की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया था। इसके बाद उन्हें 50-50 हजार रुपए के जमानती मुचलके पर रिहा कर दिया गया। रिहाई की शर्त के मुताबिक, तीनों को एक साल तक शांति बनाए रखनी होगी और ऐसा कोई काम नहीं करना होगा, जिससे शांति भंग हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *