गोरखपुर में मंगलवार को ‘JCI मिडटाउन’ की ओर से नवरात्रि के अवसर पर भव्य और रंगारंग उत्सव का आयोजन किया गया। शाम 7 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में गरबा-डांडिया का धमाल, भक्तिमय भजन संध्या, दिव्य झांकी, सिंदूर उत्सव, प्रतियोगिताएं और भंडारे का एक साथ अनूठा संगम देखने को मिला। प्रोग्राम में क्लब के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। मुख्य आकर्षण का केंद्र मशहूर भजन गायक निखिल साहू की भजन संध्या रही, जिनकी भक्तिमय प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोग देर रात तक झूमते रहे। वहीं कलाकार यशश्री ने माता रानी का दिव्य और मनमोहक स्वरूप धारण कर पूरे माहौल को भक्ति से सराबोर कर दिया। श्रद्धालुओं ने जयकारों और तालियों के साथ माता की झांकी का स्वागत किया। देखिए तस्वीरें… सिंदूर उत्सव और भंडारे से बढ़ा उत्साह
आयोजन में गरबा-डांडिया की धुनों पर सदस्यों और उनके परिवारों ने जमकर डांस किया। इसके साथ ही सिंदूर उत्सव और भव्य भंडारे के साथ महाप्रसाद का वितरण किया गया। कई कैटेगरीज में प्रतियोगिताएं कराई गईं
आयोजकों ने बताया कि भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं और वेशभूषा को बढ़ावा देने के लिए कई कैटेगरीज में प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिनमें विजेताओं को बेस्ट ड्रेस्ड मेल, बेस्ट ड्रेस्ड फीमेल, बेस्ट डांडिया/गरबा कपल, बेस्ट ड्रेस्ड किड जैसे पुरस्कारों से नवाजा गया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष JFA CA सौरभ अग्रवाल, सचिव HGF किशन अग्रवाल, चेयरपर्सन HGF तन्या जायसवाल और चेयर सेक्रेटरी JCRT नेहा त्रिबेवाल का मुख्य योगदान रहा। वहीं, भजन संध्या के प्रोग्राम डायरेक्टर JC संदीप अग्रवाल, JC रौनक केजरीवाल, JC अभिषेक जायसवाल, JCRT प्रतिभा जैन, JC कृति गर्ग, JCRT रंजना और JCRT रुचि पालरीवाल ने पूरी व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम में संस्था के पास्ट प्रेसिडेंट हिमांशु अग्रवाल, मयंक मित्तल, IPCP रश्मि अग्रवाल, पास्ट चेयरपर्सन पूजा गोयल समेत JCI गोरखपुर मिडटाउन के सभी सदस्य अपने परिवारों के साथ शामिल हुए।

