महेंद्रगढ़ की पूर्व सांसद सुधा यादव कर्नाटक की राज्यपाल बनीं:नारनौल में भाजपा नेताओं ने मनाया जश्न, प्रदेश प्रवक्ता ने दी बधाई

महेंद्रगढ़ की पूर्व सांसद सुधा यादव कर्नाटक की राज्यपाल बनीं:नारनौल में भाजपा नेताओं ने मनाया जश्न, प्रदेश प्रवक्ता ने दी बधाई

महेंद्रगढ़ की पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। इस खबर के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने एडवोकेट राकेश शर्मा के नारनौल स्थित घर पर लड्डू बांटकर जश्न मनाया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा ने डॉ. सुधा यादव को बधाई दी। उन्होंने बताया कि डॉ. सुधा यादव की राजनीतिक यात्रा संघर्ष और समर्पण का उदाहरण है। वह 1999 में महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से सांसद चुनी गई थीं। थावरचंद गहलोत की जगह लेंगी सुधा यादव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का नया राज्यपाल बनाया है। यह घोषणा हाल ही में 6 राज्यों के राज्यपालों के बदलाव के तहत हुई है। वह थावरचंद गहलोत की जगह लेंगी, जो जुलाई 2021 से इस पद पर थे। डॉ. सुधा यादव वी.एस. रमादेवी के बाद कर्नाटक की दूसरी महिला राज्यपाल होंगी। उनकी इस नियुक्ति से महेंद्रगढ़ क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है। ये पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जोगिंदर राजपूत, जिला सचिव मनीष संधी, नारनौल मंडल अध्यक्ष हेमंत चौबे, संदीप वर्मा, राजेश शर्मा, जेपी सैनी, मंडल उपाध्यक्ष मंजू सोनी, जगदीश दीवान, सुरेश गुप्ता, सदा राम यादव, संजय सैनी, मान सिंह, मंडल महामंत्री रमेश जांगिड़, महेश सैनी, एडवोकेट कमल गौड, डॉ.राजेंद्र, भूषण मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र सोनी, शधीरज अग्रवाल, नवीन शर्मा, भरत बौहरा, सरोज कश्यप, सुरेंद्र सोनी, पूर्व प्रधान भगवान दास भगत जी, गोविंद सैनी और मौसम शर्मा उपस्थिति रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *