कोटपूतली में ग्राम पंचायतों के प्रशासकों के लिए नए निर्देश जारी हुए हैं। अब वे अपने पद से इस्तीफा देकर पंचायत चुनाव लड़ सकेंगे। जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने बताया कि पूर्व में नियुक्त प्रशासकों का कार्यकाल खत्म होने के बाद 3 अक्टूबर 2026 को पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव प्रस्तावित हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के 31 अगस्त 2026 के आदेश के अनुसार, प्रशासक का इस्तीफा संबंधित जिला कलेक्टर स्वीकार करेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के 27 अगस्त 2026 के पत्र के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासक पद को लाभ का पद माना है। इसलिए चुनाव लड़ने के लिए पद छोड़ना जरूरी है। प्रशासक को व्यक्तिगत रूप से जिला कलेक्टर के सामने इस्तीफा देना होगा। ग्राम विकास अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर प्रमाणित होने के बाद ही पद मुक्ति के आदेश जारी होंगे।

