पीएम मोदी के 25 साल सार्वजनिक जीवन पर सेमिनार:सिकारिया कॉलेज में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हुआ कार्यक्रम

पीएम मोदी के 25 साल सार्वजनिक जीवन पर सेमिनार:सिकारिया कॉलेज में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हुआ कार्यक्रम

मोतिहारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर एक सेमिनार हुआ। भाजपा नेता यमुना सिकारिया ने यह आयोजन अपने सिकारिया बीएड कॉलेज में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कराया। इसमें छात्रों ने मोदी जी के जीवन पर आधारित पोस्टर भी पेश किए। पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर किया स्वागत कार्यक्रम का उद्घाटन सुगौली विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता, भाजपा नेता यमुना सिकारिया, भाजपा महामंत्री रामएकबाल प्रसाद, भाजपा रक्सौल जिला उपाध्यक्ष अवध पटेल, प्रिंसिपल प्रीति दुबे और वर्षा रानी ने दीप जलाकर किया। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर किया गया। भारत ने विश्व स्तर पर नई पहचान बनाई विधायक बबलू गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी ने 25 साल तक सेवाभाव से काम किया है, जो तारीफ के काबिल है। उन्होंने दूसरे नेताओं को भी इससे सीख लेने की बात कही। यमुना सिकारिया ने बताया कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विश्व स्तर पर नई पहचान बनाई है। देशभक्ति और जनसेवा की भावना बढ़ती सेमिनार में छात्रों ने प्रधानमंत्री के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों पर पोस्टर बनाए। बेहतर पोस्टर बनाने वाले छात्रों को मेडल, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, ऐसे आयोजन से छात्रों में देशभक्ति और जनसेवा की भावना बढ़ती है। मोतिहारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर एक सेमिनार हुआ। भाजपा नेता यमुना सिकारिया ने यह आयोजन अपने सिकारिया बीएड कॉलेज में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कराया। इसमें छात्रों ने मोदी जी के जीवन पर आधारित पोस्टर भी पेश किए। पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर किया स्वागत कार्यक्रम का उद्घाटन सुगौली विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता, भाजपा नेता यमुना सिकारिया, भाजपा महामंत्री रामएकबाल प्रसाद, भाजपा रक्सौल जिला उपाध्यक्ष अवध पटेल, प्रिंसिपल प्रीति दुबे और वर्षा रानी ने दीप जलाकर किया। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर किया गया। भारत ने विश्व स्तर पर नई पहचान बनाई विधायक बबलू गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी ने 25 साल तक सेवाभाव से काम किया है, जो तारीफ के काबिल है। उन्होंने दूसरे नेताओं को भी इससे सीख लेने की बात कही। यमुना सिकारिया ने बताया कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विश्व स्तर पर नई पहचान बनाई है। देशभक्ति और जनसेवा की भावना बढ़ती सेमिनार में छात्रों ने प्रधानमंत्री के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों पर पोस्टर बनाए। बेहतर पोस्टर बनाने वाले छात्रों को मेडल, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, ऐसे आयोजन से छात्रों में देशभक्ति और जनसेवा की भावना बढ़ती है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *