कटिहार में जमीन विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या:बेटे-बहू पर हमला करने का आरोप, इलाज के समय अस्पताल में गई जान

कटिहार में जमीन विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या:बेटे-बहू पर हमला करने का आरोप, इलाज के समय अस्पताल में गई जान

कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड में जमीन विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। बासगांव पंचायत अंतर्गत नंदाल गांव में 65 वर्षीय वृद्ध महिला कालो देवी की पीट-पीटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस वारदात में मृतका के ही बेटे और बहू पर हत्या का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है। शौचालय से लौटते समय किया हमला मिली जानकारी के अनुसार घटना बीते दिन शाम करीब 6:30 बजे की है। 65 वर्षीय कालो देवी शौचालय से लौटकर घर आ रही थीं, तभी उन पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि उनके ही बेटे भगीरथ राय और बहू दुलाली देवी ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से उन पर बेरहमी से वार किया। हमले में कालो देवी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल, बारसोई ले गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पहले से चल रहा था संपत्ति विवाद मृतका के दूसरे बेटे सुदागर राय ने बताया कि वे चार भाई हैं। पिता की संपत्ति का बंटवारा चारों भाइयों के बीच बराबर हो चुका है। इसके बावजूद आरोपी भाई भगीरथ राय और अधिक जमीन की मांग को लेकर लगातार विवाद करता था। इसको लेकर पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी है। मामले को सुलझाने के लिए गांव समाज में पंचायत भी बैठाई गई थी, लेकिन आरोपी मानने को तैयार नहीं था। सुदागर राय ने आरोप लगाया कि इसी रंजिश में सोची-समझी साजिश के तहत उसकी मां की हत्या की गई है। पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही आबादपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, कटिहार भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतका के परिजनों के बयान पर भगीरथ राय और दुलाली देवी के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। नेताओं ने जताया दुख, निष्पक्ष जांच की मांग इस दर्दनाक घटना पर कांग्रेस नेता शाहनवाज, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मुस्ताक, सरपंच लतीफुर रहमान और जिला परिषद सदस्य आफताब ताज ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 65 वर्षीय वृद्धा की मौत से नंदाल गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि जमीन के लालच में एक बेटे द्वारा अपनी ही मां की हत्या कर देना बेहद शर्मनाक और अमानवीय है। कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड में जमीन विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। बासगांव पंचायत अंतर्गत नंदाल गांव में 65 वर्षीय वृद्ध महिला कालो देवी की पीट-पीटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस वारदात में मृतका के ही बेटे और बहू पर हत्या का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है। शौचालय से लौटते समय किया हमला मिली जानकारी के अनुसार घटना बीते दिन शाम करीब 6:30 बजे की है। 65 वर्षीय कालो देवी शौचालय से लौटकर घर आ रही थीं, तभी उन पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि उनके ही बेटे भगीरथ राय और बहू दुलाली देवी ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से उन पर बेरहमी से वार किया। हमले में कालो देवी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल, बारसोई ले गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पहले से चल रहा था संपत्ति विवाद मृतका के दूसरे बेटे सुदागर राय ने बताया कि वे चार भाई हैं। पिता की संपत्ति का बंटवारा चारों भाइयों के बीच बराबर हो चुका है। इसके बावजूद आरोपी भाई भगीरथ राय और अधिक जमीन की मांग को लेकर लगातार विवाद करता था। इसको लेकर पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी है। मामले को सुलझाने के लिए गांव समाज में पंचायत भी बैठाई गई थी, लेकिन आरोपी मानने को तैयार नहीं था। सुदागर राय ने आरोप लगाया कि इसी रंजिश में सोची-समझी साजिश के तहत उसकी मां की हत्या की गई है। पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही आबादपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, कटिहार भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतका के परिजनों के बयान पर भगीरथ राय और दुलाली देवी के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। नेताओं ने जताया दुख, निष्पक्ष जांच की मांग इस दर्दनाक घटना पर कांग्रेस नेता शाहनवाज, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मुस्ताक, सरपंच लतीफुर रहमान और जिला परिषद सदस्य आफताब ताज ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 65 वर्षीय वृद्धा की मौत से नंदाल गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि जमीन के लालच में एक बेटे द्वारा अपनी ही मां की हत्या कर देना बेहद शर्मनाक और अमानवीय है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *