5 करोड़ की नकली दवा मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने आगरा से पकड़ा; कोर्ट ने 2 दिन की रिमांड पर भेजा

5 करोड़ की नकली दवा मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने आगरा से पकड़ा; कोर्ट ने 2 दिन की रिमांड पर भेजा

बयाना थाना क्षेत्र के ख़टनावली गांव स्थित एक कुएं से करोड़ों रुपए की नकली दवाएं बरामद होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में संलिप्त तीन मुख्य आरोपियों को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया है। भरतपुर एसपी राजेश मीणा खुद पूछताछ के लिए बयाना थाने पहुंचे, जिसके बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पुलिस की अर्जी पर आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर सौंप दिया है। कबाड़ के नीचे छिपा रखे थे दवाओं के 20 कार्टन
घटना 25 सितंबर की है, जब ख़टनावली गांव के एक सुनसान कुएं में ग्रामीणों ने भारी मात्रा में कार्टन देखे। 24 सितंबर को कुछ लोग गाड़ियों में कबाड़ लेकर आए थे और कबाड़ के बीच दवाओं के करीब 20 कार्टन दबाकर चले गए थे। सुबह जब ग्रामीणों ने कबाड़ हटाकर देखा तो उन्हें करोड़ों रुपए की दवाएं मिलीं, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दवाएं जब्त कीं और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। आगरा जेल से रिमांड पर लिए गए आरोपी
एसपी राजेश मीणा ने बताया कि पड़ताल में सामने आया कि तीनों आरोपी इक़रार, शामिन उर्फ छोटू और सलुआ उर्फ मुकीम ही गाड़ी लेकर आए थे और कुएं में दवाओं के कार्टन फेंककर फरार हो गए थे। तीनों आरोपियों को आगरा से गिरफ्तार कर बयाना लाया गया। नकली दवाओं के नेटवर्क की तलाश जारी
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी नकली दवाएं बनाने और बेचने के अवैध काले कारोबार से जुड़े हुए हैं। पुलिस अब 2 दिन की रिमांड के दौरान आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन नकली दवाओं की मैन्युफैक्चरिंग कहां होती थी और इनकी सप्लाई किन-किन राज्यों व शहरों में की जाती थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *