शिवहर में DM-SP ने दुर्गा पूजा पंडालों का इंस्पेक्शन किया:सुरक्षा, क्राउड मैनेजमेंट और अग्नि सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश

शिवहर में DM-SP ने दुर्गा पूजा पंडालों का इंस्पेक्शन किया:सुरक्षा, क्राउड मैनेजमेंट और अग्नि सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश

शिवहर में दुर्गा पूजा की सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी प्रतिभा रानी और पुलिस अधीक्षक ने पूजा पंडालों का जायजा लिया। उन्होंने पूजा समितियों को सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और अग्नि सुरक्षा पर निर्देश दिए। अधिकारियों ने पंडालों में प्रवेश-निकास मार्ग खुले रखने, महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग रास्ते बनाने और प्रमुख स्थानों पर CCTV कैमरे लगाने को कहा। शांति और भाईचारे से पर्व मनाने की अपील भीड़ नियंत्रण के लिए स्वयंसेवक तैनात करने और आपातकालीन वाहनों का रास्ता खुला रखने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने पंडालों में अग्निशमन उपकरण, बालू-पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बिजली के तारों की जांच, साफ-सफाई, पेयजल, रोशनी और यातायात ठीक रखने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने पूजा समितियों से पुलिस के साथ समन्वय बनाने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने को कहा। विसर्जन के दौरान निर्धारित मार्ग-समय का पालन करने के निर्देश दिए। DM-SP ने लोगों से शांति और भाईचारे से पर्व मनाने की अपील की। शिवहर में दुर्गा पूजा की सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी प्रतिभा रानी और पुलिस अधीक्षक ने पूजा पंडालों का जायजा लिया। उन्होंने पूजा समितियों को सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और अग्नि सुरक्षा पर निर्देश दिए। अधिकारियों ने पंडालों में प्रवेश-निकास मार्ग खुले रखने, महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग रास्ते बनाने और प्रमुख स्थानों पर CCTV कैमरे लगाने को कहा। शांति और भाईचारे से पर्व मनाने की अपील भीड़ नियंत्रण के लिए स्वयंसेवक तैनात करने और आपातकालीन वाहनों का रास्ता खुला रखने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने पंडालों में अग्निशमन उपकरण, बालू-पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बिजली के तारों की जांच, साफ-सफाई, पेयजल, रोशनी और यातायात ठीक रखने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने पूजा समितियों से पुलिस के साथ समन्वय बनाने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने को कहा। विसर्जन के दौरान निर्धारित मार्ग-समय का पालन करने के निर्देश दिए। DM-SP ने लोगों से शांति और भाईचारे से पर्व मनाने की अपील की।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *