गांधी मंडप में मंगलवार को कांग्रेसियों ने भजन गाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की पुरजोर मांग की। कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी का प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ गाकर विरोध जताया। कांग्रेसियों का आरोप है कि मतदाता सूची में गड़बड़ियां हुई हैं और वोट चोरी के सवालों का जवाब नहीं दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम गया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार झुना ने कहा कि लोकतंत्र व मताधिकार की रक्षा के लिए आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। गांधी के रास्ते पर चलने का संदेश गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप में जुटे कांग्रेसियों ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर विरोध दर्ज कराया। सामूहिक भजन के जरिए शांति, सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश देने की कोशिश की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के मताधिकार का सम्मान सबसे जरूरी है। चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब मिलना चाहिए। जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि देश का लोकतंत्र गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। जब लोकतंत्र खतरे में पड़ता है, तो इसका असर देश के भविष्य व आम जनता पर भी पड़ता है। कांग्रेस संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार वोट चोरी व मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठा रहे हैं। इन आरोपों पर सरकार और संबंधित संस्थाओं को जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। केवल बयानबाजी से जनता के सवाल खत्म नहीं होंगे। रजनीश कुमार ने दिल्ली में हुए विरोध-प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा कि जनता अपने लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर जागरूक है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को जवाब देना चाहिए। कांग्रेसियों ने कहा कि उनका आंदोलन सत्य, अहिंसा और संवैधानिक मूल्यों के आधार पर जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान तथा मताधिकार की रक्षा का संकल्प लिया। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। गांधी मंडप में मंगलवार को कांग्रेसियों ने भजन गाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की पुरजोर मांग की। कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी का प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ गाकर विरोध जताया। कांग्रेसियों का आरोप है कि मतदाता सूची में गड़बड़ियां हुई हैं और वोट चोरी के सवालों का जवाब नहीं दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम गया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार झुना ने कहा कि लोकतंत्र व मताधिकार की रक्षा के लिए आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। गांधी के रास्ते पर चलने का संदेश गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप में जुटे कांग्रेसियों ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर विरोध दर्ज कराया। सामूहिक भजन के जरिए शांति, सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश देने की कोशिश की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के मताधिकार का सम्मान सबसे जरूरी है। चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब मिलना चाहिए। जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि देश का लोकतंत्र गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। जब लोकतंत्र खतरे में पड़ता है, तो इसका असर देश के भविष्य व आम जनता पर भी पड़ता है। कांग्रेस संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार वोट चोरी व मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठा रहे हैं। इन आरोपों पर सरकार और संबंधित संस्थाओं को जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। केवल बयानबाजी से जनता के सवाल खत्म नहीं होंगे। रजनीश कुमार ने दिल्ली में हुए विरोध-प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा कि जनता अपने लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर जागरूक है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को जवाब देना चाहिए। कांग्रेसियों ने कहा कि उनका आंदोलन सत्य, अहिंसा और संवैधानिक मूल्यों के आधार पर जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान तथा मताधिकार की रक्षा का संकल्प लिया। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

