करौली सभापति ने फायर स्टेशन का लिया जायजा:खराब उपकरणों को जल्द ठीक कराने और व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश

करौली सभापति ने फायर स्टेशन का लिया जायजा:खराब उपकरणों को जल्द ठीक कराने और व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश

करौली नगरपरिषद सभापति सुनील सैनी ने मंगलवार को फायर स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने दमकल, आग बुझाने वाले उपकरण और कचरा इकट्ठा करने वाली गाड़ियों की स्थिति देखी।
इस दौरान सभापति ने नगरपरिषद आयुक्त कालूराम को मौके पर बुलाया। उन्होंने खराब पड़े उपकरणों और वाहनों को जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। सभापति ने कहा कि इमरजेंसी में दमकल और आग बुझाने वाले उपकरणों का सही हालत में रहना जरूरी है। इससे जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी।
उन्होंने अधिकारियों से व्यवस्थाएं बेहतर बनाने और जरूरी सामान उपलब्ध कराने को कहा। इस निरीक्षण के दौरान नेता प्रतिपक्ष वीरेंद्र शर्मा और कई पार्षद भी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *