अमरोहा में जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना, फैमिली आईडी और जीरो पॉवर्टी अभियान को लेकर की गई थी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को फैमिली आईडी बनाने का काम तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही, पीएम सूर्य घर योजना का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गरीब परिवारों को आवास, राशन, पेंशन और आयुष्मान कार्ड जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से मिले। बैठक में सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र और सीएमओ समेत कई जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

