‘सलमान खान को हुआ क्या है?’ मैक्सटर्न ने स्काउट ओपी को लगी फटकार पर उठाए सवाल

‘सलमान खान को हुआ क्या है?’ मैक्सटर्न ने स्काउट ओपी को लगी फटकार पर उठाए सवाल

Salman Khan On Scout OP: ‘बिग बॉस 20’ के होस्ट सलमान खान एक बार फिर वीकेंड का वार को लेकर चर्चा में हैं। इस बार गेमिंग और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़े मैक्सटर्न ने सलमान खान पर निशाना साधा है। मैक्सटर्न को सलमान का स्काउटओपी के बैठने के तरीके पर सवाल उठाना पसंद नहीं आया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए सलमान के रवैये पर सवाल खड़े किए। वहीं, ‘द 50’ में नजर आ चुकीं बेबिका धुर्वे ने मैक्सटर्न के वीडियो पर हंसने वाली इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी।

स्काउटओपी के बैठने के तरीके पर क्यों बोले सलमान खान?

दरअसल, ‘बिग बॉस 20’ के हालिया वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने स्काउटओपी के बैठने के तरीके पर आपत्ति जताई थी। बताया गया कि स्काउट का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह काजी तौकीर की सीट के हेडरेस्ट पर पैर रखे नजर आए थे। इसके बाद सलमान ने उनके बैठने के तरीके और सार्वजनिक जगहों पर व्यवहार को लेकर सवाल उठाए।

सलमान ने समझाया कि सार्वजनिक जगहों पर बैठने के दौरान कुछ शिष्टाचार का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद छोटे शहर से आते हैं और समझते हैं कि लोग अक्सर पालथी मारकर बैठते हैं, लेकिन जगह और परिस्थिति के हिसाब से व्यवहार करना जरूरी है।

मैक्सटर्न ने सलमान खान पर कसा तंज

मैक्सटर्न ने अपने वीडियो में कहा, ‘मेरे को नहीं समझ आ रहा सलमान खान को हुआ क्या है।’ उन्होंने स्काउटओपी का बचाव करते हुए कहा कि वो सामान्य तरीके से पलंग पर पालथी मारकर बैठा था। मैक्सटर्न ने सवाल किया कि इस तरह बैठने पर आखिर आपत्ति क्यों होनी चाहिए।

Salman Khan On Scout OP
मैक्सटर्न का पोस्ट

उन्होंने आगे कहा कि गांवों में रहने वाले लोग अक्सर इस तरह बैठते हैं और यह उनकी रोजमर्रा की आदत का हिस्सा है। सलमान खान पर तंज कसते हुए मैक्सटर्न ने कहा, आप थोड़ी ना समझोगे। आप अमीर घर से हो ना भाई, इसीलिए।’

बेबिका धुर्वे ने भी दी प्रतिक्रिया

मैक्सटर्न के इस वीडियो पर ‘द 50’ की प्रतियोगी बेबिका धुर्वे ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कमेंट सेक्शन में हंसने वाली इमोजी साझा कीं। हालांकि, उनकी इस प्रतिक्रिया से उनकी पूरी राय स्पष्ट नहीं होती।

‘बिग बॉस 20’ के इस घटनाक्रम ने सलमान खान के व्यवहार, स्काउटओपी के बैठने के तरीके और सार्वजनिक शिष्टाचार को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है।

बता दें कि ‘बिग बॉस 20’ के नए एपिसोड जियोहॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे प्रसारित होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *