चूरू रेलवे स्टेशन पर मिली 8 साल की बच्ची:कालिका टीम ने रेस्क्यू कर चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंपा, सखी सेंटर भेजा

चूरू रेलवे स्टेशन पर मिली 8 साल की बच्ची:कालिका टीम ने रेस्क्यू कर चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंपा, सखी सेंटर भेजा

चूरू रेलवे स्टेशन के सामने मंगलवार को एक आठ साल की बच्ची रोती हुई मिली। चूरू की कालिका टीम ने उसे रेस्क्यू किया और चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंप दिया। अब बच्ची के परिजनों की तलाश की जा रही है। कालिका टीम की कॉन्स्टेबल मंजू ने बताया कि गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन के आगे बच्ची मिली थी। तुरंत उसे रेस्क्यू कर चाइल्ड हेल्प लाइन को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम बच्ची को अपने कार्यालय ले आई। चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम ने बच्ची की काउंसलिंग की। इसमें सामने आया कि वह सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी की रहने वाली है। बच्ची ने बताया कि वह दो दिन पहले चूरू आई थी। उसे चूरू कौन लाया और कैसे आई, इसकी जांच चल रही है। कालिका टीम और चाइल्ड हेल्प लाइन ने बच्ची का भरतिया अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई। इसके बाद चाइल्ड हेल्प लाइन ने उसे बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। समिति ने बच्ची को सखी सेंटर भेजने के आदेश दिए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *