सोनीपत में बीजेपी ने राहुल गांधी का पुतला फूंका:जेएनयू में स्टूडेंट यौन उत्पीड़न पर कांग्रेस की चुप्पी के आरोप; महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

सोनीपत में बीजेपी ने राहुल गांधी का पुतला फूंका:जेएनयू में स्टूडेंट यौन उत्पीड़न पर कांग्रेस की चुप्पी के आरोप; महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

सोनीपत में बीजेपी जिलाअध्यक्ष और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीना शर्मा के नेतृत्व में गोहाना में कार्यकर्ताओं ने फुहावरा चौक पर नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर महिलाओं के सम्मान को लेकर दोहरे मापदंड अपनाने के आरोप लगाए। वहीं सोनीपत के बिस्वामिल चौक पर मंगलवार को जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनिका दहिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। ​प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कांग्रेस नेतृत्व से मांग की कि महिलाओं के सम्मान से जुड़े मामलों पर अपना पक्ष स्पष्ट किया जाए और दोहरे राजनीतिक मापदंड अपनाने से बचा जाए। जिला अध्यक्ष रीना शर्मा ने कहा कि महिलाओं का सम्मान किसी एक दल तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे समाज की नैतिक जिम्मेदारी है। मणिपुर से जुड़े एक कांग्रेस सांसद के मामले का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जो दल दूसरों से सवाल करते हैं, उन्हें अपने आचरण में भी पारदर्शिता रखनी चाहिए। महिलाओं ने जोर दिया कि गंभीर मामलों में बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के निष्पक्ष जांच और कार्रवाई होनी चाहिए। महिलाओं के सम्मान को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना बीजेपी जिला महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीना शर्मा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस के सांसद महिलाओं का सम्मान नहीं करते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं, लेकिन उनके अनुसार पार्टी का व्यवहार इससे अलग है। जेएनयू से जुड़े मामले का किया जिक्र प्रदर्शन के दौरान रीना शर्मा ने जेएनयू में छात्राओं के यौन उत्पीड़न से जुड़े आरोपों और मणिपुर से कांग्रेस सांसद का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर इस मामले में जवाब नहीं देने का आरोप लगाया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। जिला अध्यक्ष रीना शर्मा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के जरिए कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर कांग्रेस के खिलाफ विरोध जताया। वहीं सोनीपत में प्रोटेस्ट के दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, मेयर राजीव जैन, अशोक भारद्वाज,दिनेश अत्री सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *