शराब बनाने की 13,800 लीटर स्प्रिट जब्त:देवास में दो गिरफ्तार, 69 ड्रम में भरकर इंदौर से आष्टा ले जा रहे थे

शराब बनाने की 13,800 लीटर स्प्रिट जब्त:देवास में दो गिरफ्तार, 69 ड्रम में भरकर इंदौर से आष्टा ले जा रहे थे

देवास में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने सोमवार देर रात शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली ओपी स्प्रिट पकड़ी है। दो मिनी ट्रकों से 69 ड्रम में भरी करीब 13,800 लीटर स्प्रिट जब्त की गई। पुलिस ने भोपाल निवासी कमलेश राठौर और देवास निवासी लोकेन्द्र नागर को गिरफ्तार किया। जब्त स्प्रिट और वाहनों की कुल कीमत 18.28 लाख रुपए है। पुलिस के अनुसार, एक वाहन (MP13ZH2058) से 34 ड्रम और दूसरे वाहन (UP14ET2235) से 35 ड्रम मिले। प्रत्येक ड्रम में 200 लीटर ओपी स्प्रिट थी। यह खेप इंदौर से आष्टा ले जाई जा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर अवैध शराब और नशे के खिलाफ अभियान के तहत हुई। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी अमित सोलंकी के नेतृत्व में टीम ने इसे अंजाम दिया। गिरफ्तार कमलेश राठौर (36) भोपाल और लोकेन्द्र नागर (40) देवास के रहने वाले हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *