पिता बोले- मेरी बेटी की दहेज के लिए हत्या हुई:एसपी से मिले; पति, सास-ससुर सहित ससुराल के 5 लोगों को गिरफ्तार करने की मांग

पिता बोले- मेरी बेटी की दहेज के लिए हत्या हुई:एसपी से मिले; पति, सास-ससुर सहित ससुराल के 5 लोगों को गिरफ्तार करने की मांग

जालोर में विवाहिता की इलाज के दौरान मौत के मामले में परिजनों ने पति सहित ससुराल के पांच लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है। मृतका के पिता नैनाराम गर्ग ने पुलिस एसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। परिवाद के अनुसार, नैनाराम की बेटी नेतल का शादी 6 फरवरी 2025 को भाद्राजून निवासी प्रवीण गर्ग के साथ हुई थी। शादी के करीब 15-20 दिन बाद से ही पति प्रवीण, ससुर भंवरलाल, सास विमला देवी, देवर गौतम और ननद सुशीला पर कम दहेज लाने को लेकर नेतल को प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप है। परिजनों का कहना है कि नेतल ने कई बार पीहर आकर उन्हें इस बारे में बताया था। 3 सितंबर को मां को बताई थी आपबीती
परिवाद में बताया कि 13 सितंबर 2026 को नेतल ने अपनी मां को फोन कर ससुराल बुलाया और दहेज के लिए परेशान करने की बात कही। इसके बाद नैनाराम और उनकी पत्नी भाद्राजून पहुंचे और ससुराल पक्ष को समझाया। रात में वहीं रुकने के दौरान करीब 3 बजे दामाद ने नेतल के छत से गिरने की सूचना दी। गंभीर हालत में उसे पहले पाली, फिर जोधपुर और बाद में मेहसाणा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 24 सितंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने आशंका जताई कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई। फिर इसे हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया। उन्होंने आभूषण गायब होने की आशंका भी जताई है। परिजनों के अनुसार, 25 सितंबर को भाद्राजून थाने में रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया था। अब परिजनों ने एसपी से आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। यह खबर भी पढ़ें… बेटी की छत से गिरकर मौत, ससुराल वालों पर FIR:पिता बोले- हत्या को हादसा बताया; 20 लाख रुपए के लिए परेशान करते थे

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *