Tarn Taran में शहीद ASI Iqbal Singh के परिवार को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये

Tarn Taran में शहीद ASI Iqbal Singh के परिवार को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन जिले में हमलावरों की गोलीबारी में मारे गए एक सहायक उपनिरीक्षक के परिवार को मंगलवार को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। तरनतारन जिले में रविवार शाम को लौहका रोड पर घर लौटते समय सहायक उपनिरीक्षक इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मान ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सहायक उपनिरीक्षक इकबाल सिंह जी की बहादुरी और जज्बे को दिल से सलाम… दुख की इस घड़ी में पंजाब सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है।’’
पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि एचडीएफसी बैंक की ओर से सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपये का अतिरिक्त बीमा भुगतान किया जाएगा।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हमारे बहादुर सहायक उपनिरीक्षक इकबाल सिंह ने ड्यूटी के दौरान अपनी जान कुर्बान कर दी। पंजाब पुलिस दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। माननीय मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के लिए एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है, जबकि एचडीएफसी बैंक की ओर से उनके परिवार को एक करोड़ रुपये का अतिरिक्त बीमा भुगतान किया जाएगा।

शहीद को पूरे पुलिस सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *